बाराबंकी। महिलाओं एवं लड़कियों को जागरूक करने के लिए महिला थाना प्रभारी मुन्नी सिंह की अध्यक्षता में महिला उप निरीक्षक विमला पाल ने ममता डिग्री कॉलेज, राम सेवक इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग में लड़कियों को उनके सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।इसके साथ ही लड़कियों और महिलाओं के साथ चैक, चैराहे एवं गलियों में होने वाली छेड़ऋछाड़ की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए सरकार द्वारा महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन नम्बर 1876, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, चाइल्ड केयर लाईन नम्बर 1098, एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 आदि टोल-फ्री नम्बर चलाए जा रहे हैं। जिनपर महिलाएं अपने साथ घटित अपराधों की सूचना घर बैठे दे सकती है। इन नंबरों पर सूचना देने पर महिलाओं की पहचान गुप्त रखते हुए अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जाती है। महिलाएं निशंकोच अपनी समस्या लेकर कोतवाली पर भी आ सकती हैं। जहां पर उनकी समस्या महिला हेल्प डेस्क पर महिला पुलिस कर्मियों द्वारा सुनी जाएगी।इस अवसर पर हेड कॉन्स्टेबल कुलदीप यादव, कॉन्स्टेबल राजन यादव, महिला हेड कांस्टेबल वंदना पाल, महिला कॉन्स्टेबल सिंधु यादव, महिला कॉन्स्टेबल अलका यादव उपस्थित रहे।