www.cnindia.in

Search
Close this search box.

become an author

20/10/2024 3:08 am

Search
Close this search box.

पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने विजयी प्रतिभागियों को किया सम्मानित

अहिंसा का संदेश आज भी उतना ही प्रभावी है: प्रो. राजकुमार जैन पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने विजयी प्रतिभागियों को किया सम्मानित गांधीवादी अध्येता प्रो. राजकुमार जैन को मिला गांधी शान्ति अवार्ड
बाराबंकी- ऐसे समय में जब पूरी दुनिया में संघर्ष बढ़ रहे हैं, काफी तनाव है और ध्रुवीकरण हो रहा है, खून-खराबा हो रहा है। ऐसे में ये बेहद अहम है कि हमें महात्मा गांधी के अहिंसा के संदेश को याद करना चाहिए। गांधीजी का यह संदेश आज भी उतना ही प्रभावी है, जितना यह आठ दशक पहले था। यह बात गांधी भवन में महात्मा गांधी सप्ताह के समापन समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ गांधीवादी चिन्तक एवं दिल्ली विधानसभा से पूर्व विधायक, लोकतंत्र रक्षा सेनानी प्रोफेसर राजकुमार जैन ने कही। समारोह की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने की। श्री जैन समापन समारोह में भाग लेने से पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर श्री गोप और गांधीवादी राजनाथ शर्मा ने प्रो. राजकुमार जैन को महात्मा गांधी शान्ति अवार्ड से सम्मानित किया। श्री जैन ने अपने सम्बोधन में आगे कहा कि गांधी जी के विचार आज भी विश्व के लिए न सिर्फ उपयोगी हैं, बल्कि उनके विचारों और दर्शन में अनेक समस्याओं का समाधान भी छिपा है। आज भी पूरी दुनिया में हमारी पहचान गांधी के नाम से होती है। अध्यक्षता कर रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी सप्ताह की पहल से नई पीढ़ी का महात्मा गांधी के विचारों से सीधे जुड़ाव हो रहा है। ऐसे आयोजनों के होने से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का सृजन होता है। गांधीवादी चिन्तक राजनाथ शर्मा ने कहा कि गांधीजी का एक एक विचार उनके कर्म की कसौटी पर खरा उतरता है। सत्य और अहिंसा को लेकर उनके प्रयोग समूची दुनिया के उद्धार का मोक्ष द्वार हैं। वह विश्व मानवता की प्रेरणा का शाश्वत स्तंभ है। आज जब अन्याय, असत्य और अनाचार लोकतंत्र का मुखौटा ओढ़कर हमले कर रहा है, तो गांधी और भी प्रासंगिक हो उठे हैं। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी सप्ताह के अर्न्तगत विविध प्रतियोगिताओं में सम्मिलित हुए विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं महात्मा गांधी स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान श्री गोप ने टोरंट गैस के वाइस प्रेसिडेंट पराग अग्रवाल और सहायक महाप्रबंधक पल्लव कुमार, वैभव अग्निहोत्री को सामाजिक सहभागतिा अवार्ड से सम्मानित किया। वहीं पूर्व हॉकी खिलाड़ी स्व. छोटे लाल चैधरी को मरणोपरान्त के.डी बाबू स्मृति सेवा अवार्ड दिया गया। यह सम्मान उनके बेटे सभासद शेखर चैधरी को दिया गया। इस मौके पर वैद्याचार्य पं बद्री अवस्थी, पूर्व विधायक सरवर अली खान, टोरंट गैस के वाइस प्रेसिडेंट पराग अग्रवाल, मो. उमैर किदवई, सलाहउद्दीन किदवई, हुमायूं नईम खान, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह, विनय कुमार सिंह, मृत्युंजय शर्मा, वीरेन्द्र प्रधान, नसीम खान, नीरज दूबे, साकेत मौर्य, रामनरेश यादव, हसमत अली गुड्डू, राम मनोरथ वर्मा, विजय अवस्थी, आलोक पाण्डेय, रामचन्द्र यादव आदि कई लोग मौजूद रहे।

cnindia
Author: cnindia

Leave a Comment

विज्ञापन

जरूर पढ़े

नवीनतम

Content Table