www.cnindia.in

Search
Close this search box.

become an author

24/10/2024 5:20 am

Search
Close this search box.

देश ही नही दुनिया के सर्वमान्य नेता हैं ‘‘राहुल गांधी’’: तनुज पुनिया

बाराबंकी। वर्तमान समय में राहुल गांधी देश ही नही दुनिया के सर्वमान्य नेता हैं भाजपा विभाजन की राजनीति करती हैं उसका मूल विचार समुदायों के बीच नफरत की दीवार खड़ी करना हैं। कांग्रेस पार्टी नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने का काम करती हैं। इतिहास गवाह हैं कि कांग्रेस पार्टी के आन्दोलन ने हमेशा देश को जोड़ने काम किया हैं, चाहें व इन्दिरा गांधी, शेख अब्दुल्ला समझौता, पंजाब लोगो वाला समझौता, असम समझौता, मिजोरम समझौता रहा हो। आज हमारे प्रिय नेता राहुल गांधी आजादी के बाद देश में आजादी और लोकतंत्र को बचाने का काम कर रहे हैं। आज उनके जन्मदिवस के अवसर पर हम कांग्रेस परिवार के साथ उनके साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर संघर्ष करने के वचन के साथ-साथ उनकी लम्बी उम्र की कामना परमपिता परमात्मा से करते हैं।उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग मध्य जोन के अध्यक्ष तनुज पुनिया ने आज देश के महानायक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सिकन्दर अब्बास रिजवी द्वारा आयोजित समरसता भोज के अवसर पर शामिल होने के पूर्व स्थानीय गांधी भवन में कांग्रेसजनों के बीच व्यक्त किये। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सिकन्दर अब्बास रिजवी, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला एवं कांग्रेस अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष विजयपाल गौतम की अगुवाई में सैकड़ो कांग्रेसजनो ने छाया चैराहे स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय से पदयात्रा निकालकर नफरत छोड़ो भारत जोड़ो के गगनभेदी नारों के साथ नाका सतरिख स्थित बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर उद्यान पहुंचकर बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पटेल तिराहा पर पहुंचकर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्थानीय गांधी भवन पर पहुंचकर गांधी प्रतिमा पर कांग्रेसजनों के साथ माल्यार्पण किया। तदोपरान्त गांधी भवन के प्रांगण में केक काटकर पूरे जोश के साथ अपने प्रिय नेता राहुल गांधी का जन्म दिवस मनाया। गांधी भवन में आयोजित समरसता भोज में कांग्रेसजनों तथा हजारो नागरिकों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर भोजन किया।
मुख्य रूप से तनुज पुनिया, राजेन्द्र वर्मा, सरजू शर्मा, इरफान कुरैशी, विजयपाल गौतम, रामहरख रावत, विशाल वर्मा, शब्बर रिजवी, सना शेख, रंजू कुमारी, नसरीन, वीरेन्द्र प्रताप यादव एडवोकेट, मो. हजहार सिद्दीकी, प्रदीप मौर्या, शुभम वर्मा, सियाराम यादव, सूरज दीक्षित, सरवर सिद्दीकी, संतोष चैरसिया, राजेन्द्र सोनी, मुइनुद्दीन अंसारी, सद्दाम मिस्त्री, शुभम वाल्मीकि, फारूख घोसी, सौरभ वाल्मीकि, अमित गौतम, श्रीकान्त मिश्रा सहित सैकड़ो की संख्या में स्थानीय कांग्रेसजन शामिल रहे।

cnindia
Author: cnindia

Leave a Comment

विज्ञापन

जरूर पढ़े

नवीनतम

Content Table