www.cnindia.in

Search
Close this search box.

become an author

18/10/2024 5:55 pm

Search
Close this search box.

वृक्ष बिना मानव जीवन संभव नहीं है: राकेश सिंह

रामनगर, बाराबंकी। वृक्ष मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी है उनके बिना मानव जीवन संभव नहीं उक्त बाते  संगठन मंत्री राजेश सिंह ने यूनियन इंटर कॉलेज रामनगर के परिसर में वृक्षारोपण के दौरान कही। उन्होंने कहा  वृक्ष जन्म से लेकर मानव के मृत्यु तक काम आते हैं इसलिए पेड़ लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करने की बहुत जरूरत है।
आंवला नीम अमरुद पीपल सागौन चितवन आदि के पौधे रोपित किए। पूर्वी उत्तर प्रदेश गौ रक्षा क्षेत्र सह प्रमुख पूरन सिंह ने कहा कि वृक्ष हमें फल फूल जड़ी बूटी के साथ जीवनदायिनी वायु प्रदान करते हैं। यूनियन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ कमलेश सिंह ने उपस्थित लोगों से भारी संख्या में वृक्षारोपण करने एवं उन्हें बचाकर जीवन के बहुयोगी बनाने की बात कही। वृक्षारोपण में विहिप जिला उपाध्यक्ष डॉ आर पी दुबे, जिला सह मंत्री राहुल कुमार वर्मा, जिला सेवा प्रमुख निर्मल मिश्रा, जिला धर्म यात्रा महासंघ प्रमुख त्रिवेणी दत्त मिश्रा,जिला प्रचार प्रसार प्रमुख एसपी शुक्ला, बजरंग दल जिला सह संयोजक विनय वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा श्रीवास्तव प्रखंड उपाध्यक्ष रमाकांत वर्मा प्रखंड मंत्री पुरुषोत्तम बाजपेई प्रखंड उपाध्यक्ष विनय मिश्रा एवं समाजसेवी पर्यावरण प्रेमी मोनू भास्कर आदि पौधरोपण में मौजूद रहे। रामनगर प्रखंड के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रांत संगठन मंत्री राजेश सिंह ने आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन विस्तार पर चर्चा के उपरांत उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध तीर्थ लोधेश्वर महादेवा पहुंच कर देवाधिदेव महादेव की पूजा अर्चना कर विश्व कल्याण की कामना की।

 

cnindia
Author: cnindia

Leave a Comment

विज्ञापन

जरूर पढ़े

नवीनतम

Content Table