www.cnindia.in

Search
Close this search box.

become an author

18/10/2024 5:50 pm

Search
Close this search box.

वृक्षारोपण व सुंदर काण्ड आयोजित कर सीआईएसफ जवान अभिषेक ब्रेटली ने मनाया जन्मदिनइस जन्मदिन पर सौ पेड़,अगली बार एक हजार वृक्षारोपण है लक्ष्य – अभिषेक ब्रेटली

भादर। मंगलवार को क्षेत्र के खाकी बाबा आश्रम पर सैकड़ों की संख्या में वृक्षारोपण व सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन कर केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान अभिषेक सिंह ब्रेटली ने जन्मदिन मनाया जो क्षेत्र में चर्चा का विषय है।
स्थानीय निवासी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह हिटलर ने कहा कि इस तरह से जन्मदिन मनाना युवाओं को एक संदेश देता है। समाजसेवी अंशू सिंह ने बताया कि ब्रेटली प्रति वर्ष अपने जन्मदिन पर धार्मिक कार्यों के साथ साथ समाज के बुज़ुर्ग व समाजसेवी व्यक्तियों को सम्मानित करते हैं ताकि उनका मनोबल मजबूत होती रहे।
सीआईएसएफ जवान अभिषेक सिंह ब्रेटली ने बताया कि इस बार सैकड़ों की संख्या में जन्मदिन पर पौधारोपण किया गया अगली बार एक हजार वृक्षारोपण किया जायेगा। श्री सिंह ने कहा कि पृथ्वी पर रहने वाले सभी मनुष्य और जीव-जंतुओं का जीवन वृक्षों पर निर्भर करता है। वृक्ष हमारे जीवन के लिए सभी जरूरी चीजें हमें प्रदान करते हैं। पेड़ पौधों से हमें खाने के लिए फल, मकान के लिए लकड़ियां तथा जीवन रक्षा के लिए बहुमूल्य औषधियां प्राप्त होती हैं। वनों को बचाए रखने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। वृक्षारोपण से हमें नई प्रकृति प्राप्त होती है। प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षों को बचाना आवश्यक है, इसके साथ-साथ नए पेड़ पौधे लगाना भी अति आवश्यक है। पर्यावरण में आए परिवर्तनों को कम करने के लिए तथा प्रकृति को बचाए रखने के लिए वृक्षारोपण सबसे अच्छा तरीका है। वृक्षारोपण के लिए लोगों को कई तरह से प्रेरित किया जा रहा है। तथा भारत सरकार द्वारा भी वृक्षारोपण के लिए कई सारे कदम उठाए जा रहे हैं। वनों की रक्षा और वृक्षारोपण हमारा सबसे बड़ा कर्तव्य है।
इस अवसर पर बधाईयां देने वाले में प्रमुख रूप से सौरभ सिंह,जन सत्ता दल के संतोष सिंह, सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव,सपा नेत्री गुंजन सिंह, भाजपा नेता अनंत विक्रम सिंह, कांग्रेस एम एल सी दीपक सिंह, भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन नारायन सिंह हिमांशु मिश्रा सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

cnindia
Author: cnindia

Leave a Comment

विज्ञापन

जरूर पढ़े

नवीनतम

Content Table