27/07/2024 12:49 pm

www.cnindia.in

Search
Close this search box.

become an author

27/07/2024 12:49 pm

Search
Close this search box.

अविस्मरणीय किस्सों को साझा करने का मंच है मन की बात: उपेंद्र रावत 1422 बूथों पर सुनी गई मन की बात पर्यावरण संरक्षण के लिए भाजपाइयों ने किया वृक्षारोपण

बाराबंकी। रविवार को मसौली के चंदनपुर बूथ पर मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद ग्रामीणों से रूबरू हुए। सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम देश के कई अविस्मरणीय किस्सों को साझा करने का मंच बन गया है। इसके जरिए  आम लोगों को अपने कार्यों के लिए देश-दुनिया में पहचान मिली।
जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने महादेवा मंडल के बूथ संख्या 261 पर, राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने दरियाबाद के बूथ संख्या 401 पर, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने बंकी नगर में बूथ संख्या 263 पर, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने फतेहपुर कस्बा के पचघरा बूथ संख्या 204 पर, प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत ने हरख मंडल के बूथ संख्या 338 पर, पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने सूरतगंज के बूथ संख्या 24 पर मन की बात सुनी।
इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता जिले में प्रवास करके दिन भर कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करते रहे। सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवम् कार्यकर्ताओं ने कुल 1422 बूथों पर मन की बात कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद प्रत्येक बूथ पर भाजपाईयों ने वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।इस अवसर पर शील रत्न मिहिर, प्रमोद तिवारी, अरविंद मौर्य, संदीप गुप्ता, विजय आनंद बाजपेई, शिव शंकर वर्मा, नरेंद्र वर्मा, करुणेश वर्मा, रचना श्रीवास्तव, अरुण वर्मा, प्रवीण सिंह सिसौदिया, शैलेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।

 

cnindia
Author: cnindia

Leave a Comment

विज्ञापन

जरूर पढ़े

नवीनतम

Content Table