27/07/2024 11:13 am

www.cnindia.in

Search
Close this search box.

become an author

27/07/2024 11:13 am

Search
Close this search box.

छात्रसंघ चुनाव की घोषणा नहीं हुई तो भरेंगे हुंकार : दिग्विजय

जगाधरी। इनसो का स्थापना दिवस छह अगस्त को हिसार में मनाया जा रहा है। इसे लेकर सोमवार को जजपा प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला स्थापना दिवस समारोह का न्योता देने शहर पहुंचे। दिग्विजय ने कहा कि पांच अगस्त तक सरकार छात्रसंघ चुनाव करवाने की घोषणा करती, तो छह अगस्त को हिसार में छात्र हुंकार रैली से सरकार के खिलाफ हुंकार भरी जाएगी।
वे इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देसवाल व प्रदेशाध्यक्ष अजय राव शहर के साथ रामलीला भवन में छात्रों को संबोधित कर रहे थे। दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस बार इनसो स्थापना दिवस छात्र हुंकार रैली के रूप में मनाया जा रहा है। इसका प्रदेशस्तरीय समारोह छह अगस्त को हिसार में होगा। जिसमें यमुनानगर से हजारों विद्यार्थी शामिल होंगे।दिग्विजय सिंह चौटाला ने जलियांवाला बाग नरसंहार का प्रतिशोध लेने वाले ऊधम सिंह कांबोज को शहादत दिवस पर नमन किया। जिलाध्य्क्ष गुरविंद्र तेजली ने जिले से हजारों विद्यार्थियाें के रैली में शामिल होने की बात कही। इस दौरान राजकुमार सैनी, अशोक शेरवाल, कुसुम शेरवाल, मांगेराम राम गुंडियांनी, अर्जुन सिंह, जिला प्रेस प्रवक्ता दमन शर्मा, राकेश शर्मा, आकाश शर्मा, सागर शर्मा, दीप शर्मा, राजकुमार बुबका, सुल्तान सिंह आदि उपस्थित रहे।

cnindia
Author: cnindia

Leave a Comment

विज्ञापन

जरूर पढ़े

नवीनतम

Content Table