बाराबंकी। जिला बिधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश रवीन्द्र नाथ दूबे के दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी अनिल कुमार शुक्ल व अधोहस्ताक्षरी की उपस्थिति में राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजनार्थ प्रशासन एवं पुलिस विभाग के नोडल अधिकारियों (सम्मन तामिला समिति) के साथ दोपहर 01ः30 बजे बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सीजेएम संजय कुमार, एसीजेएम प्रथम अभिषेक त्रिपाठी एवं पुलिस विभाग के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आशुतोष मिश्र, प्रशासन के नोडल अधिकारी अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक इन्द्रसेन यादव उपस्थित हुए।
राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी अनिल कुमार शुक्ल ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से आगामी लोक अदालत के लिए चिन्हित वादों एवं पुलिस द्वारा सम्मन तामिला के विषय में जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आशुतोष मिश्र ने विवरण प्रस्तुत कर अवगत कराया कि सम्मन सेल को विभिन्न न्यायालयों द्वारा कुल 99 नोटिस प्राप्त कराये गये हैं, उन नोटिस का तामिला कराया जा रहा है जो शेष हैं। नोडल अधिकारी पुलिस प्रशासन ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत मे नोटिसो का तामिला शत प्रतिशत किया जायेगा।बैठक में शामिल प्रशासन की ओर से नामित नोडल अधिकारी अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक इन्द्रसेन यादव ने अवगत कराया कि प्रशासन स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए विभिन्न विभागों को पत्र प्रेषित कर वादों का चिन्हाकंन व उनके निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया है। विभिन्न तहसीलों द्वारा भी राजस्व वाद चिन्हित किये जा रहे है। विगत राष्ट्रीय लोक अदालतों की भांति इस राष्ट्रीय लोक अदालत में भी राजस्व न्यायालयों के वादों व प्री-लिटिगेशन वादों के अधिकाधिक निस्तारण का प्रयास रहेगा। बैठक में नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा चिन्हित वादों की संख्या का अवलोकन कर बताया कि वादों की संख्या के सापेक्ष निर्गत नोटिसों की संख्या पर्याप्त नहीं है। राष्ट्रीय लोक अदालत के पूर्व अधिक से अधिक नोटिस निर्गत कर उनका तामिला सम्मन सेल से कराये जाने के संबंध में सर्व सम्बन्धित न्यायालयों को निर्देशित किया जाये।