27/07/2024 1:42 pm

www.cnindia.in

Search
Close this search box.

become an author

27/07/2024 1:42 pm

Search
Close this search box.

चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अयोध्या में हवन पूजन व लखनऊ में पढ़ी गई नमाज

चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए पूरा देश प्रार्थनाएं कर रहा है। हर कोई चाहता है कि भारत ये उपलब्धि हासिल करे। इसे लेकर प्रार्थनाएं भी की जा रही हैं। अयोध्या में दिवाकराचार्य महाराज ने चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए हवन-पूजन किया और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व इसरो प्रमुख को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन एवं ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने दोपहर में जोहर की नमाज के बाद अल्लाह से चन्द्रयान-3 के चांद पर सफल लैंडिंग के लिये दुआ की। इस मौके पर बड़ी संख्या में मदरसे के छात्र और नमाजी शामिल हुये। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने इसरो के वैज्ञानिकों को चन्द्रयान-3 के चन्द्रमा पर भेजे जाने के लिये मुबारकबाद दी। मौलाना ने कहा कि चन्द्रयान की सफल लैंडिंग के बाद भारत ल्यूनर साउथ पोल पर सफल लैंडिंग करने वाला दुनियां का पहला देश बन जाएगा।

cnindia
Author: cnindia

Leave a Comment

विज्ञापन

जरूर पढ़े

नवीनतम

Content Table