प्रदेश में हर साल बाढ़ की विभीषिका के कारण होने वाले जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को प्रशासन के मिलकर स्थाई समाधान निकालने के लिए निर्देशित किया। जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि बाढ़ में बर्बाद हुई फसलों के नुकसान का आकलन करें और बाढ़ अगर लंबे समय तक रहती है तो राहत किट महीने में दो बार वितरित की जाए।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करने के बाद कहा कि बाढ़ की समस्या का स्थाई समाधान निकाला जाए, ताकि हर साल होने वाली जनहानि को रोका जा सके। इसके लिए सिंचाई विभाग के अधिकारी प्रशासन के साथ मिलकर कारगर रणनीति तैयार करें। बाढ़ पीड़ितों के साथ सरकार पूरी तरह से खड़ी है।
Author: cnindia
Post Views: 2,651