27/07/2024 8:46 am

www.cnindia.in

Search
Close this search box.

become an author

27/07/2024 8:46 am

Search
Close this search box.

रक्षा बंधन पर रामसेवक विद्यालय मे आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

बाराबंकी। स्थानीय लखपेड़ाबाग क्षेत्र स्थित राम सेवक यादव स्मारक इण्टर काॅलेज में भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व के सुअवसर पर अनेक कलात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
गुरूवार को रक्षा बंधन पर्व के अवसर पर राम सेवक यादव इंटर काॅलेज मे आयोजित कलात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के क्रम में प्राइमरी वर्ग से लेकर सीनियर वर्ग तक के छात्र/छात्राओं की रचनात्मक वृद्धि एवं अपनी भारतीय सांस्कृतिक परम्पराओं को अक्षुण बनाये रखने के उद्देश्य से राखी एवं मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। बच्चों ने अपने कला कौशल और पवित्र प्रेम के सुन्दर भावों से युक्त राखी के कच्चे धांगों को अपूर्व रूप प्रदान किया। अपनी राखी में नये-नये प्रयोग कर बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता का अदभुत परिचय दिया। बच्चों द्वारा निर्मित राखियों में मोतियों और नगीने आदि के परम्परागत रूप के अतिरिक्त फूल-पत्तियों, बादाम, काजू, चावल, आटा, जूट आदि अनेक तत्वों से निर्मित इको फ्रेण्डली राखियाँ विशेष रूप से आकर्षण का केन्द्र थी। मेंहदी प्रतियोगिता में कक्षा- 6 से 12 तक की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक डाॅ0 विकास यादव ने कहा कि सामाजिक सद्भावनाओं की दृष्टि से यह त्यौहार बड़ा ही विशिष्ट है। रक्षा-बन्धन गंगा-जमुनी संस्कृति का पर्व है क्योकि भाई-बहन का पवित्र प्रेम जाति और धर्म की दीवारों के परे होता है। राखी के कच्चे धागे प्रेम भाव से संयुक्त होकर सुदृढ़ रूप ले लेते है। विद्यालय का यह कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक परम्पराओं को जीवन्त बनाये रखने का कार्य करता है। साथ ही बच्चो में सामाजिक सद्भाव, धार्मिक सहिष्णुता एवं कलात्मक प्रतिभा का निखार भी होता है। हमारी भारतीय संस्कृति की विशेषता संास्कृतिक एवं धार्मिक समन्वय है। इसका प्रमाण हिन्दू-मुस्लिम छात्र/छात्राओं द्वारा बनाई गयी उत्कृष्ट राखियाँ हैं। राखी एवं मेंहदी प्रतियोगिता की निर्णायक श्रीमती शालिनी यादव ने बच्चों की कलात्मक प्रतिभा का अवलोकन किया। राखी प्रतियोगिता में प्राइमरी वर्ग में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालो में रूबल, दीपिका, आयुषी, वंदना, परिधि, पंखुडी, मयंक, गरिमा जूनियर एवं सीनियर वर्ग में माण्डवी, स्वाति, महिमा, साक्षी, ज़ायना, श्रद्धा मिहिका, श्रेयशी, आयुषी, रिद्धि, गौरी, प्रतीज्ञा आदि थे। मेंहदी प्रतियोगिता में जूनियर एवं सीनियर वर्ग में उम्मे लाइबा, दीपाली, अंशिका, कौशिकी, आस्था, लक्ष्मी, वंशिका, अरबिया, गौरी वर्मा, काव्या, उम्मे नमरा, तपस्या, साक्षी, अंशिका आदि ने प्रतिभाग किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य डाॅ0 जगन्नाथ वर्मा, सविता गुप्ता, सपना श्रीवास्तव, रितु शर्मा, कृष्णा मिश्रा, अंजुला वर्मा, शर्मीला, शशि गुप्ता, विपुल त्रिपाठी सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक-अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

cnindia
Author: cnindia

Leave a Comment

विज्ञापन

जरूर पढ़े

नवीनतम

Content Table