www.cnindia.in

Search
Close this search box.

become an author

21/09/2024 3:07 pm

Search
Close this search box.

भाजपा कार्यकर्ता वा पदाधिकारी ज्यादा से ज्यादा संख्या में बनाएं सदस्य: भूपेंद्र सिंह

भाजपा कार्यकर्ता वा पदाधिकारी ज्यादा से ज्यादा संख्या में बनाएं सदस्य: भूपेंद्र सिंह
सिद्धौर, बाराबंकी। भाजपा जिला अध्यक्ष, सभी बूथ अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा संख्या में सदस्य बनाए। यह बात भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने रविवार को सिद्धौर ब्लाक सभागार में आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के तहत जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए कहा। इसके बाद दीनपनाह गांव पहुंचकर घर घर जाकर सदस्या दिलाई गई।
प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेद भाव के हर वर्ग के विकास के लिए सब का साथ सब का विकास के तहत कार्य करती है । इसलिए ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाए।श्री सिंह ने कहा कि पिछली बार पूरे देश में 11 हजार करोड़ सदस्य बने थे।इस बार हमारा लक्ष्य है कि उससे भी ज्यादा सदस्य बने। 25 सितम्बर तक सभी को सदस्य बनाना है। इसलिए सभी अपने गांव निर्वाचन क्षेत्र में मेहनत से काम करते हुए सदस्य बनाएं।प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह के अलावा प्रदेश महामंत्री संजय राय, जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्या ने भी बैठक को संबोधित करते हुए ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने को कहा। यहां के बाद प्रदेश अध्यक्ष दीनपनाह गांव पहुंचकर लोगों के घर जाकर सदस्य बनाया गया।
इस मौके पर  राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा,एम एल सी अंगद सिंह, हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत,पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत, बैजनाथ रावत, जिलापंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, जिला महामंत्री संदीप गुप्ता, गुरुशरण लोधी, ब्लाक प्रमुख आरती रावत,मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह सिसोदिया, कमल पटेल, रामकुमार मिश्रा, पवन मिश्रा, रामराज कनौजिया, सत्यनाम वर्मा, राम प्रसाद वर्मा, डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, रोनू यादव  समेत तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

cnindia
Author: cnindia

Leave a Comment

विज्ञापन

जरूर पढ़े

नवीनतम

Content Table