www.cnindia.in

Search
Close this search box.

become an author

21/09/2024 3:48 pm

Search
Close this search box.

राहुल के साथ बहन प्रियंका गांधी भी करेंगी यूपी में पूरे 120 किलोमीटर की पदयात्रा, बीजेपी पर किया बड़ा हमल

विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी पहली बार किसी बड़े कार्यक्रम में शिरकत करते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पूरे 120 किलोमीटर तक पैदल चलेंगी। आज सुबह गाजियाबाद से यूपी में प्रवेश कर चुकी राहुल की यात्रा तीन दिनों में यूपी के तीन जिलों को कवर करेगी। गाजियाबाद से यात्रा में शामिल हुईं प्रियंका गांधी ने भाजपा पर हमला भी किया। प्रियंका ने कहा कि राहुल गांधी की छवि को खराब करने के लिए सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च किए, लेकिन ये सच्चाई से पीछे नहीं हटे। अदानी जी और अंबानी जी ने देश के सारे नेताओं को खरीद लिया लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद पाए और ना कभी खरीद पाएंगे पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी के यात्रा में शामिल होने से यूपी के कार्यकर्ता उत्साहित हैं। हरियाणा में प्रवेश करने से पहले यात्रा यूपी के तीन जिलों के 11 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी। मंगलवार को गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से यूपी में यात्रा प्रवेश कर चुकी है। यहां से बागपत होते हुए राहुल और प्रियंका कैराना और शामली से गुजरेंगे। अभी तक प्रियंका गांधी को राज्य में कोई खास सफलता नहीं मिल सकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनावों में सफलता हासिल की है। चुनावों के दौरान प्रियंका गांधी ने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ नारे के साथ महिला केंद्रित अभियान का नेतृत्व किया था। हालांकि इसमें प्रियंका को सफलता नहीं मिल सकी। पार्टी कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भारत जोड़ो यात्रा के जरिए ही प्रियंका फिर यूपी में सक्रिय होंगी।

cnindia
Author: cnindia

Leave a Comment

विज्ञापन

जरूर पढ़े

नवीनतम

Content Table