27/07/2024 2:20 pm

www.cnindia.in

Search
Close this search box.

become an author

27/07/2024 2:20 pm

Search
Close this search box.

अमेठी में बदमाशोंं से मुठभेड़ में एसओ घायल, एक बदमाश भी जख्मी, दो गिरफ्तार

एएसपी ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों में रायबरेली जिले के महाराजगंज थाने के खैरहना निवासी सद्दाम उर्फ अरमान व इबरार उर्फ बहरू शामिल है। घायल एसओ को सीएचसी में भर्ती किया गया है। पकड़े गए बदमाशों से अन्य जानकारी एकत्र की जा रही है।अमेठी में राजापुर हलीम के पास बृहस्पतिवार की रात बदमाशों से हुई मुठभेड़ में शिवरतनगंज एसओ के बाएं हाथ में गोली लग गई। इससे वह घायल हो गए। मुठभेड़ में एक बदमाश भी जख्मी हो गया है। दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से अवैध शस्त्र बरामद किया गया है।एएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि शिवरतन गंज पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ लोग राजापुर हलीम के ऊसर में झाड़ियों में गोकशी करने के लिये गए हैं। इसी बीच मोहनलालगंज थाने की पुलिस ने सूचना दी कि गोवध निवारण अधिनियम में गिरफ्तार हुए हसनैन ने बताया है कि उसके कुछ साथी राजापुर हलीम के ऊसर में झाड़ियों के अन्दर गोकशी करने वाले हैं। इस पर जब पुलिस टीम वहां पर पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक गोली थानाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह के बाएं हाथ में लगी। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से सद्दाम घायल हो गया। दो आरोपी भाग निकले। सद्दाम के साथी इबरार उर्फ बहरू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से अवैध शस्त्र, बिना नंबर की बाइक, एक लोहे का चापड़, एक लकड़ी का ठीहा व 02 गाय पेड़ों से बंधी हुई बरामद की है। एएसपी ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों में रायबरेली जिले के महाराजगंज थाने के खैरहना निवासी सद्दाम उर्फ अरमान व इबरार उर्फ बहरू शामिल है। घायल एसओ को सीएचसी में भर्ती किया गया है। पकड़े गए बदमाशों से अन्य जानकारी एकत्र की जा रही है।

cnindia
Author: cnindia

Leave a Comment

विज्ञापन

जरूर पढ़े

नवीनतम

Content Table