27/07/2024 12:47 pm

www.cnindia.in

Search
Close this search box.

become an author

27/07/2024 12:47 pm

Search
Close this search box.

अधिकार यात्रा निकालकर एसडीएम को सौंपा 07 सूत्रीय ज्ञापन ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने ब्लॉक मुख्यालय रामनगर में धरना प्रदर्शन

रामनगर, बाराबंकी। जिले के तहसील रामनगर के अंतर्गत विकासखंड रामनगर एवं सूरतगंज उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ब्लॉक इकाई रामनगर द्वारा ब्लॉक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन अपनी 7 सूत्री मांगों को लेकर उप जिला अधिकारी एवं तहसीलदार को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।इस संबंध में सफाई कर्मचारी संघ ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रधानमंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी रामनगर को सभा ब्लाक अध्यक्ष रामनगर दिनेश कुमार एवं ब्लाक अध्यक्ष सूरतगंज जगदीश प्रसाद की अगुवाई में ब्लॉक सफाई कर्मचारी सुबह से ही ब्लॉक मुख्यालय पर जमा होने लगे। उसके बाद धरना प्रदर्शन शुरू हुआ इसमें सफाई कर्मचारी सुबह से ही ब्लॉक मुख्यालय पर जमा होने लगे सफाई कर्मचारियों की मुख्य मांगे पुरानी पेंशन बहाल की जाए इसके अलावा विभागीय सेवा नियमावली बनाई जाए राज विभाग सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति की जाए सफाई कर्मचारियों को 1800  के स्थान पर रुपए 1900 ग्रेड पे दिया जाए। जून 2023 में ग्राम पंचायत अधिकारी की होने वाली चयन प्रक्रिया में 20ः पद उनके लिए भी सुरक्षित किया जाए। पंचायती राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों का पदनाम पंचायत सेवक किया जाए ग्राम प्रधान के नियंत्रण से मुक्त किया जाए।इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार प्रचार मंत्री निर्मल कुमार संगठन मंत्री संजय कुमार वर्मा ब्लॉक ऑडिट विष्णु कुमार वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष महिला मोर्चा लता देवी धर्मराज सिंह जिलाध्यक्ष राजू धनोप जिला मंत्री राजेंद्र कुमार वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मेराज अहमद जिला प्रभारी प्रदीप कुमार शर्मा अजय कुमार यादव ब्लॉक मंत्री शिव कैलाश ब्लॉक मंत्री मोहम्मद कलीम जिला उपाध्यक्ष के अलावा सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारी संघ के कर्मचारी उपस्थित रहे।

cnindia
Author: cnindia

Leave a Comment

विज्ञापन

जरूर पढ़े

नवीनतम

Content Table