08/09/2024 7:44 am

www.cnindia.in

Search
Close this search box.

become an author

08/09/2024 7:44 am

Search
Close this search box.

राहुल गांधी का साथ देने पति और बच्चों के साथ पहुंचीं प्रियंका गांधी

भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान आज का नजारा कुछ अलग नजर आया. प्रियंका गांधी के यात्रा में शामिल होने के बाद कांग्रेस के उत्साहित कार्यकर्ता राहुल-प्रियंका के समर्थन में नारेबाजी करते दिखे
भारत जोड़ो यात्रा’ में लगातार लोगों को जुड़ना जारी है. इस क्रम में कांग्रेस के उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी पहुंचीं. पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में वो अपने पति और बेटे के साथ गुरुवार सुबह पहली बार शामिल हुईं.
मध्य प्रदेश में इस यात्रा के दूसरे दिन राहुल गांधी ने खंडवा जिले के बोरगांव से पैदल चलना प्रारंभ किया. यात्रा में प्रियंका गांधी के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान भी पैदल चलते नजर आये. आपको बता दें कि राहुल गांधी जब पदयात्रा पर निकलते हैं तो सड़क के दोनों ओर पुलिस कर्मी उनकी सुरक्षा के लिए रस्सियों का सुरक्षा घेरा बनाकर साथ चलते दिखते हैं.
भारत जोड़ो यात्रा’ का नजारा कुछ अलग नजर आया
‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान आज का नजारा कुछ अलग नजर आया. प्रियंका गांधी के यात्रा में शामिल होने के बाद कांग्रेस के उत्साहित कार्यकर्ता भाई-बहन के समर्थन में नारेबाजी करते दिखे. कार्यकर्ता उनके करीब आने की बार-बार प्रयास करते दिखे. इस दौरान पुलिस को उन्हें दूर रखने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.
पहले दिन के मुकाबले भीड़ कम
बहरहाल, सूर्योदय के बाद जब बोरगांव से यात्रा ने मध्य प्रदेश में अपने दूसरे दिन में प्रवेश किया तो पहले दिन के मुकाबले भीड़ कम नजर आयी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही इसमें लोगों और गाड़ियों का काफिला बढ़ता गया. इस बीच, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी यात्रा में राहुल और प्रियंका के साथ कदमताल करते दिखाई दिये.
cnindia
Author: cnindia

Leave a Comment

विज्ञापन

जरूर पढ़े

नवीनतम

Content Table