www.cnindia.in

become an author

14/01/2025 1:04 am

वार्ड क्रमांक 41 एलआईजी कॉलोनी में नगर पालिक निगम के जमीन पर हुआ कब्जा

सिंगरौली।। नगर निगम सिंगरौली में इन दिनों भू माफियाओं का बोलबाला हो गया है वही नगर निगम क्षेत्र के मुख्यालय में ही वार्ड 41 के LIG कॉलोनी में नगर निगम के जमीन पर अफजल नाम का व्यक्ति कब्जा कर लिया है। जानकारी के मुताबिक इसकी शिकायत कई बार नगर निगम में किया गया है और नगर निगम के अधिकारी व्ही पी उपाध्याय घटनास्थल पर जाकर देखा भी लेकिन उसके बाद भी अतिक्रमण को नहीं हटाया गया। कुछ दिन बाद देखने को मिलता है कि LIG कॉलोनी के जमीन पर अतिक्रमण हो गया है आखिर व्ही पी उपाध्याय अफजल पर क्यों मेहरबान है यह एक बड़ा सवाल और चर्चा का विषय है। क्यों कि उपाध्याय जी ने ही कहा था कि अतिक्रमण को हटवा दिया गया है लेकिन हटवाया तो नहीं लेकिन अतिक्रमण जरूर करवा दिया।।

महापौर नहीं करती वार्ड 41 की भ्रमण, भाजपा पार्षद पर मेहरबान

लोगों का कहना है कि वार्ड 41 के पार्षद व महापौर आपस में मिलजुल कर काम कर रहे हैं अध्यक्ष को भी इसकी खबर नहीं है क्योंकि वार्ड 41 में हो रहे निर्माण कार्यों में भारी धांधली सहित जमीन पर अतिक्रमण का खेल जोरों पर चल रहा है ठीक उसी तरह LIG में भी नगर निगम के जमीन पर नगर निगम के अधिकारी और पार्षद मिलकर कब्जा करवा दिए। अब यह देखना है कि कमिश्नर क्या इस मामले को संज्ञान में लेते हैं और व्ही पी उपाध्याय पर क्या कुछ कार्यवाही करते हैं।।

cnindia
Author: cnindia

Leave a Comment

विज्ञापन

जरूर पढ़े

नवीनतम

Content Table