27/07/2024 9:45 am

www.cnindia.in

Search
Close this search box.

become an author

27/07/2024 9:45 am

Search
Close this search box.

जवां क्षेत्र में फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव

थाना जवां क्षेत्र के गांव सुमेरा निवासी रोहित पुत्र ओमप्रकाश की शादी तीन वर्ष पहले सुशीला पुत्री महेंद्र निवासी सरकोरिया थाना गोंडा के साथ हुई थी।रोहित अलीगढ़ में नौकरी करते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह काम पर चले गए थे। परिवार वाले खेतों में धान की रोपाई करने गए थे। घर पर रोहित की दादी शांती और पत्नी 25 वर्षीय सुशीला ही थी। दोपहर के समय खेतों से लौटे परिवार के सदस्यों ने सुशीला को आवाज दी लेकिन जवाब नहीं मिला तो उसके कमरे में खिड़की से झांककर देखा। कमरे के अंदर फंदे पर उसका शव लटक रहा था। यह देखते ही उनकी चीख निकल गई। इस पर पड़ोसी भी दौड़कर पहुंचे। पुलिस के साथ ही मृतका के मायके में खबर दी गई तो एसओ अवधेश कुमार और मृतका का भाई सुरेंद्र कुमार पहुंच गए।पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नायब तहसीलदार अजेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए। सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उनकी बहन को ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे। ससुराल वालों ने ही फंदे पर लटकाकर उनकी बहन की हत्या की है। एसओ अवधेश कुमार के अनुसार तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

cnindia
Author: cnindia

Leave a Comment

विज्ञापन

जरूर पढ़े

नवीनतम

Content Table