21/09/2024 11:22 pm

www.cnindia.in

Search
Close this search box.

become an author

21/09/2024 11:22 pm

Search
Close this search box.

ह्रदय रोगो के लिए सबसे खतरनाक बीमारी डायबिटीज

अपनी जीवन शैली पर दे विशेष ध्यान नहीं तो हो सकती है खतरनाक बीमारी

स्वास्थ्य समस्याओं के लिए खराब जीवनशैली की आदतों को प्रमुख कारक के तौर पर देखा जा रहा है। आहार से लेकर शारीरिक गतिविधियों में कमी तक, पिछले कुछ वर्षों में हम कई वजहों से ऐसी आदतों को अपनाते जा रहे हैं, जो तमाम तरह की बीमारियों के खतरे को बढ़ा देती हैं। डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, गठिया और शरीर के अंगों में दर्द के लिए इसे ही प्रमुख कारक के तौर पर देखा जा रहा है। गड़बड़ जीवनशैली और शारीरिक निष्क्रियता के कारण मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है जिसके कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर दोनों को ही ‘साइलेंट किलर’ डिजीज के तौर पर जाना जाता है। ये शरीर में कई अन्य तरह की बीमारियों के जोखिम को बढ़ा देती हैं। इसको कंट्रोल करना समय पर बहुत आवश्यक है। इन समस्याओं में दवाइयों के साथ स्वस्थ जीवनशैली पर ध्यान देने की अधिक आवश्यकता होती है। अपने जोखिम कारकों को समझते हुए सभी लोगों को कम उम्र से ही इनकी रोकथाम की कोशिश करते रहनी चाहिए।

 

cnindia
Author: cnindia

Leave a Comment

विज्ञापन

जरूर पढ़े

नवीनतम

Content Table