27/07/2024 8:45 am

www.cnindia.in

Search
Close this search box.

become an author

27/07/2024 8:45 am

Search
Close this search box.

महानंदा समेत कई ट्रेनें बारिस के चलते हुई घंटों लेट

महानंदा एक्सप्रेस दिल्ली से चलकर छह घंटे लेट पहुंची। इसके साथ नार्थ ईस्ट, मगध, कालक महानंदा एक्सप्रेस अन्य ट्रेनें भी दिल्ली से चलकर छह घंटे देरी से अलीगढ़ पहुंची। आपको बता दें कि बारिश का असर ट्रेनों पर अच्छा खासा देखने को मिल रहा है। गुरुवार को महानंदा, मगध और कालका समेत कई ट्रेनें देरी अलीगढ़ पहुंची। महानंदा एक्सप्रेस तो दिल्ली से चलकर अलीगढ़ छह घंटे की देरी से पहुंची। जिसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों की देरी यात्रियों के इंतजार पर भारी पड़ रही है। गुरुवार को सबसे अधिक देरी से महानंदा एक्सप्रेस आई। दिल्ली से चलकर सिक्किम को जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से अलीगढ़ पहुंची। ट्रेन सुबह 9:50 बजे आना था। पर ट्रेन शाम 4 बजे पहुंची। वहीं कामाख्या से चलकर अलीगढ़ आने वाली नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस गत रात साढे तीन घंटे की देरी से अलीगढ़ पहुंची। हावड़ा से कालका को जाने वाली कालका एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से अलीगढ़ पहुंची। सहरसा से चलकर दिल्ली को जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस भी डेढ़ घंटे की देरी से सुबह अलीगढ़ पहुंची। लखनऊ से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली गोमती एक्सप्रेस में 50 मिनट की देरी से अलीगढ़ पहुंची। पीआरओ प्रयागराज मंडल अमित सिंह ने बताया कि कई राज्यों में हो रही बारिश के कारण ट्रेनों की गति पर प्रभावित हुई है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते ही ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

cnindia
Author: cnindia

Leave a Comment

विज्ञापन

जरूर पढ़े

नवीनतम

Content Table