27/07/2024 9:55 am

www.cnindia.in

Search
Close this search box.

become an author

27/07/2024 9:55 am

Search
Close this search box.

फ्रांस,इस्राइल,रूस व नेपाल सहित अन्य देशों के नेताओं ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भारत इस साल अपनी आजादी का 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10वीं बार लाल किले से संबोधित किया। वहीं, फ्रांस. रूस, नेपाल सहित कई देशों के नेताओं द्वारा दी जा रहीं बधाईयों का भी तांता लगा हुआ है। आइए जानते हैं कि किन देशों ने भारत को बधाई दी है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोशल मीडिया पर अपनी और पीएम मोदी की तस्वीर को साझा की। उन्होंने भारतीय लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी। कहा कि एक महीने पहले पेरिस में मेरे मित्र नरेंद्र मोदी और मैंने साल 2047 यानी भारत की स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष तक नई भारत-फ्रांसीसी महत्वाकांक्षाएं निर्धारित की हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपके देश ने आर्थिक, वैज्ञानिक और तकनीकी, सामाजिक और अन्य क्षेत्रों में सार्वभौमिक रूप से सफलता हासिल की है। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने भी स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी। इस्राइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और भारत के सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस कि हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे ही हमारी मित्रता और सहयोग निरंतर मजबूत और समृद्ध होता रहे। भारत में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग ने सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दीं। उन्होंने कहा कि पीएम एंथनी अल्बनीज ने भी अपनी शुभकामनाएं दी हैं। इससे पहले उच्चायोग के सहकर्मी भारत के रंग में रंगे हुए दिखाई दिए।

cnindia
Author: cnindia

Leave a Comment

विज्ञापन

जरूर पढ़े

नवीनतम

Content Table