27/07/2024 1:26 pm

www.cnindia.in

Search
Close this search box.

become an author

27/07/2024 1:26 pm

Search
Close this search box.

प्रतिमा पर माल्यार्पण व रक्तदान कर कांग्रेसियों ने मनाया राजीव गांधी का जन्मदिन पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी आधुनिक भारत के थे निर्माता : अभिषेक सिंह राणा

सुल्तानपुर कांग्रेसियों ने रविवार को भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसियों ने जिला कार्यालय में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। तत्पश्चात कांग्रेसियों का हुजूम जुलूस की शक्ल में राजीव गांधी अमर रहे के नारे के साथ लालडिग्गी, डाक खाना चौराहा होते हुए राजीव गांधी पार्क (तिकोनिया पार्क) पहुंचे। जहां पार्क के में गेट पर नगर पालिका द्वारा ताला लगाया गया था। जैसे तैसे कांग्रेस कार्यकर्ता व नेताओं ने बाउंड्री वाल कूदकर राजीव गांधी की प्रतिमा के पास पहुंचे जहां गन्दगी देखकर साफ-सफाई की,राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया। उसके बाद जुलूस की शक्ल में ही राजीव गांधी अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा राजीव गांधी नाम रहेगा, राजीव गांधी का बलिदान याद रखेगा हिन्दुस्तान के नारों के साथ कांग्रेसियों ने अपने प्रिय नेता भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती को यादगार बनाने के लिए जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा,प्रदेश सचिव राहुल त्रिपाठी, वरुण मिश्र,मिर्जा अकरम बेग,शिवपूजन सिंह,विनोद पाण्डेय, आवेश अहमद, आदिल लकी, आमिर पठान, ममनून आलम, शहबाज खान, देवेंद्र तिवारी, राजेश ओझा,शक्ति प्रसाद तिवारी, प्रदीप सिंह कूरेभार, योगेश पाण्डेय, राहुल मिश्र, शादाब खान, संतोष वर्मा,राहुल तिवारी, दीपक सोनी,अभिनव श्रीवास्तव आदि कांग्रेस नेताओं ने रक्त दान किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारत के लाल थे,अपने दृढ़ इरादो से उन्होंने भारत मां का मान बढ़ाया। राजीव जी सदैव जिंदा रहेंगे इस देश के विकास में, प्रगति में, एकता में,अखंडता में और हम सभी के दिलों में, राजीव गांधी आधुनिक भारत के वास्तुकार थे, जिन्होंने भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया, उनकी दूरदर्शिता का फायदा देश आज भी उठा रहा है। उन ही की दूरदर्शिता ने ही भारत को मजबूत आधुनिक राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा किया है। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि, राजीव गांधी के नेतृत्व में भारत ने विकास के आयाम को छुआ था। उन्होंने देश के हर वर्ग के उत्थान की तरफ ध्यान देकर उन्हें मजबूत करने का काम किया। उन्होंने शांति स्थापना के जरिए देश में विकास का मार्ग प्रशस्त किया, 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखने की दिशा में काम किया। प्रदेश सचिव राहुल त्रिपाठी ने कहा कि देश के नेता राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनने के साथ ही भारतीय राजनीति के पन्नों पर अपनी सोच और अपने सपनों को उकेरना शुरू कर दिए थे। उन्होंने अपने प्रधानमंत्री काल में नौकरशाही में सुधार लाने के साथ ही देश की अर्थव्यवस्था में उदारीकरण के लिए जबरदस्त प्रयास किया था। इस मौके पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र,आशिक हुसैन रिजवी, नफीस फारूकी,सुनील चौहान,कमर खान, सुरेन्द्र शुक्ल, सरदार रणजीत सलूजा,नंद लाल मौर्य,फिरोज अहमद, विजयपाल,अरशद पवार, हौसिला भीम, तेज बहादुर पाठक अनवार अहमद,मीनू यादव, रविकांत त्रिपाठी, अमोल वाजपेयी, सिराज अहमद भोला, सईद अहमद, प्रेम भारती,अनवर शाही, मोहित तिवारी, ओम प्रकाश दूबे, राजेश तिवारी, हामिद राईनी, बलराम त्रिपाठी,इमरान,सिराज अकेला, अमिता सिंह, मानिक श्रीवास्तव,इरफ़ान आदि शामिल रहे।

cnindia
Author: cnindia

Leave a Comment

विज्ञापन

जरूर पढ़े

नवीनतम

Content Table