27/07/2024 12:26 pm

www.cnindia.in

Search
Close this search box.

become an author

27/07/2024 12:26 pm

Search
Close this search box.

काशी में बने लकड़ी के चंद्रयान-3 के अद्भुत मॉडल को मोदी, योगाी व इसरो चीफ सोमनाथ को करेंगे भेंट

काशी के जीआई उत्पाद में शामिल लकड़ी के खिलौने बनाने वाले हस्तशिल्पियों ने चंद्रयान-3 का मॉडल तैयार किया है। लकड़ी के इस मॉडल को हस्तशिल्पी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ को सबसे पहले भेंट करेंगे। सिंगापुर समेत देश के कई महानगरों से हस्तशिल्पियों को इसके ऑर्डर भी मिलने लगे हैं। लकड़ी खिलौना उद्योग के शिल्पी और व्यवसायी बिहारी लाल अग्रवाल ने बताया कि चंद्रयान-3 के मॉडल में विक्रम लैंडर का मॉडल बनाया है। काशी की प्राचीन काष्ठकला उद्योग से जुड़े शिल्पिओं ने इसे लकड़ी पर बहुत ही खूबसूरती से उकेरा है। इसमें प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल किया गया है। इसमें प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल किया गया है। लोलार्क कुंड के कारखाने में इसे रात-दिन की कड़ी मेहनत के बाद मूर्त रूप दिया गया है। खोजवां की रहने वाली हस्तशिल्पी शुभी अग्रवाल ने बताया कि चंद्रयान की सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद इसरो के वैज्ञानिकों के सम्मान में चंद्रयान-3 का मॉडल बनाया है। जिला प्रशासन के जरिये हम सभी इस मॉडल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ को सबसे पहले भेंट करना चाहते हैं। इसके अलावा इस मॉडल की मांग दक्षिण भारत, जयपुर, दिल्ली, मुंबई से भी आ रही है। सिंगापुर के कारोबारियों से भी निर्यात की बात चल रही है।

cnindia
Author: cnindia

Leave a Comment

विज्ञापन

जरूर पढ़े

नवीनतम

Content Table