27/07/2024 12:26 pm

www.cnindia.in

Search
Close this search box.

become an author

27/07/2024 12:26 pm

Search
Close this search box.

बंदरों के हमले से युवक हुआ घायल, नगर निगम से शिकायत करने पर भेज दी कुत्ते पकड़ने वाले टीम

महानगर में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार सुबह घर से कारखाने जा रहे एक युवक पर बंदरों ने हमला बोल दिया और बुरी तरह घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित को बचाया गया। शिकायत की गई, तो नगर निगम ने बंदरों की जगह स्वान की टीम भेज दी। मामू भांजा निवासी गोविंद अग्रवाल का मथुरा रोड पर कारखाना है। सुबह आठ बजे करीब वह अपने दोपहिया वाहन से कारखाने जा रहे थे। तभी शिव मंदिर के पास मौजूद 40 से 50 बंदरों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। हमले वह गंभीर रुप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुन स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए। बमुश्किल बंदरों को वहां से भगाया। तब कहीं जाकर पीड़ित की जान बची। जिसके बाद उनका उपचार कराया गया। इससे पहले भी इलाके में कई लोगों पर बंदर हमला कर चुके हैं। शहर में आवार जानवरों ने कई घटनाओं को अंजाम दिया है। जिसके कारण लोगों की मौत भी हुई है। स्थानीय लोगों ने तीन दिन पहले नगर निगम में इलाके में बंदरों के आतंक की शिकायत दर्ज कराई थी। हद तो तब हो गई जब नगर निगम द्वारा बंदर पकड़ने की जगह स्वान टीम के कर्मचारी भेज दिए गए।

cnindia
Author: cnindia

Leave a Comment

विज्ञापन

जरूर पढ़े

नवीनतम

Content Table