27/07/2024 2:05 am

www.cnindia.in

Search
Close this search box.

become an author

27/07/2024 2:05 am

Search
Close this search box.

श्रीकृष्ण के 5250वें जन्मोत्सव पर रोशनी से जगमग होगा श्रीकृष्ण जन्मस्थान

चंद्रमा पर भारत की झलक ठाकुरजी के श्रृंगार में भी झलकेगी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सात सितंबर को मनाई जाएगी। मथुरा रोशनी से जगमगा उठेगा। भगवान श्रीकृष्ण के 5250वें जन्मोत्सव पर ठाकुरजी सोमनाथ पुष्प बंगला में विराजमान होंगे। प्रज्ञान प्रभास पोशाक धारण करेंगे। जन्मोत्सव पर चंद्रयान-3 की सफलता का उत्सव होगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान परिषद (इसरो) के प्रमुख एस. सोमनाथ (श्रीधर परिकर सोमनाथ) के नामानुरूप बंगला का नाम सोमनाथ पुष्प- बंगला किया गया है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि जन्मोत्सव पर साज-सज्जा, ठाकुरजी की पोशाक, श्रृंगार नयनाभिराम होगा। श्री गर्भगृह के भीतरी और बाहरी भाग को कारागार का स्वरूप प्रदान किया जाएगा। पर्व के अनुकूल प्रकाश का संयोजन भी गर्भगृह की भव्यता व दिव्यता में वृद्धि करेगा। जन्म महाभिषेक का मुख्य कार्यक्रम रात 11 बजे श्रीगणेश- नवग्रह आदि पूजन से आरंभ होगा।1008 कमल-पुष्पों से ठाकुरजी का सहस्त्रार्चन करते हुए आह्वान किया जाएगा। रात 12 -बजे भगवान के प्राकट्य के साथ संपूर्ण मंदिर परिसर में ढोल-नगाड़े, झांझ-मंजीरे, मृदंग बज उठेंगे। श्रद्धालुओं का प्रवेश रात 1.30 बजे तक होगा।

cnindia
Author: cnindia

Leave a Comment

विज्ञापन

जरूर पढ़े

नवीनतम

Content Table