www.cnindia.in

Search
Close this search box.

become an author

21/09/2024 1:04 pm

Search
Close this search box.

ईट व्यवसायों की समस्याओं को सरकार जल्द दिलाये निदान: रणविजय सिंह

कोठी, बाराबंकी। कोठी में ईंट व्यवसायों की बैठक के लिए दो दिन पहले ईट व्यवसायिक  महामंत्री आनंद सिंह मोनी ने बैठक कर समस्याओं का निदान करने के लिए बैठक आहूत की।
जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि जनपद के ईट भट्ठा व्यवसायों की कुछ समस्याओं के समाधान हेतु विचार विमर्श के लिए अति आवश्यक बैठक ईट व्यावसायिक महामंत्री आनंद सिंह मोनी के द्वारा बैठक कर जनपद के शत प्रतिशत ईंट व्यवसायिक उपस्थित हुए। जिसमें आनंद सिंह मोनी ने कहा भट्ठा स्वामियों के कुछ समस्याएं जैसे जीएसटी जिसमें पूर्व की भांति कंपोजिशन स्कीम लागू की जाए। ईट पकाने हेतु कोयले के रेटों को नियंत्रित कर सरकार द्वारा सस्ता और उच्च कोयला उपलब्ध कराया जाए। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार ईट भट्ठे  को जिंग जैक प्रणाली में परिवर्तित करना है। जिससे एक वर्ष की अतिरिक्त समय सीमा दिया गया है। जो कि कम है या समय अवधि बढ़ाई जाए। लाल ईट के संबंध में कहा कि फ्लाई ऐश की ईट के लगाने की नोटिफिकेशन को निरस्त कर लाल ईट को सरकारी कार्यों में उपयोग के आदेश को निर्गत किया जाएं। फ्लाई ऐश ईट से दमा कैंसर जैसी घातक बीमारी होती है।
श्रम कानून के संबंध में कहा गया भारत के ईट भट्ठा श्रमिकों के हित में श्रम कानून को सरल एवं व्यवहारिक बनाते हुए अलग से नियमावली बनाई जाए।
वही प्रेस वार्ता के दौरान दो टूक शब्दों में ईट व्यावसायिक उपाध्यक्ष रणविजय सिंह उर्फ कक्कू भैया ने बताया की जो भी हम लोगों ईंट व्यवसायिक की समस्याएं हैं। हमारी मांगों को लेकर सरकार जल्द से जल्द कदम उठाए और निदान दिलाये।
इस मौके पर कार्यवाहक अध्यक्ष सुशील पटेल लंबरदार, चेयमैन  अनंत वर्मा, संरक्षक  कैलाश बक्श सिंह ,उपाध्यक्ष रण विजय सिंह उर्फ कक्कू भैया, अनिल वर्मा, राकेश वर्मा, देवानंद पांडे ,अवध किशोर, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता व जिले के सैकड़ो ईट भट्टा स्वामी मौजूद रहे।

cnindia
Author: cnindia

Leave a Comment

विज्ञापन

जरूर पढ़े

नवीनतम

Content Table