www.cnindia.in

Search
Close this search box.

become an author

20/10/2024 3:09 am

Search
Close this search box.

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की टिकैतनगर कार्यकारिणी का हुआ पुनर्गठन

टिकैतनगर, बाराबंकी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारीयो ने बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार नगर पंचायत टिकैतनगर व्यापार मंडल की कमेटी का पुनर्गठन करते हुए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष आदि पदों पर क्रमशः सूरज शाह, सुनील मौर्या, मुन्ना राईन व राकेश गुप्ता आदि का मनोनयन किया।
प्राप्त जानकारी अनुसार नगर पंचायत टिकैतनगर का व्यापार मंडल अध्यक्ष का पद बीते कई महीनों से रिक्त चल रहा था। बीते दिनों इस पद का चुनाव होना तय था लेकिन किन्ही कारण से चुनाव स्थगित हो गया था। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के निर्देश पर बुधवार को जिलाध्यक्ष पवन जैन व महामंत्री हारून वारसी, जिलाउपाध्यक्ष राजेश शर्मा फक्कड़,  रमापति शुक्ला, कोषाध्यक्ष शरद जैन,  विजय गुप्ता सभी ने सर्वसम्मति से टिकैतनगर के व्यापार मंडल का अध्यक्ष सूरज शाह कसौधन को मनोनीत किया। साथ ही नगर कमेटी में राकेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष मुन्ना राईन को महामंत्री सुनील मौर्या को नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।  जिलाध्यक्ष पवन जैन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर शिवकुमार शाह श्रीराम शाह पारस शाह राजू मौर्या पवन कुमार उमेश कुमार रमेश मौर्या याकूब नेता मो० रईस नरेन्द्र यादव शुभम वर्मा अंकित श्रीवास्तव सहित सैकड़ों व्यापारीजन मौजूद रहे।

cnindia
Author: cnindia

Leave a Comment

विज्ञापन

जरूर पढ़े

नवीनतम

Content Table