www.cnindia.in

Search
Close this search box.

become an author

21/09/2024 1:42 pm

Search
Close this search box.

सत्ता व विपक्ष के नेताओं ने बाढ़ पीड़ितों की ली सुध, बांटी राहत सामग्री

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। एक तरफ जहां सरयू व घाघरा का कहर लोगों को बेहाल और बेधर किए हुए है वहीं सरकार व प्रशासन के तमाम प्रयास ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहे हैं। बाढ़ की विभित्सा से बेहाल लोगों की सुध अंततः जनप्रतिनिधियों को आयी। जिसके बाद जहां समाजवादी पार्टी से रामनगर विधायक फरीद महफूज किदवाई अपने काफिले के साथ बाढ़ पीड़ितों की सुध लेने पहुंचे ता वहीं भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने भी बंधे पर मौजूद बाढ़ पीड़ितों की सुध लेते हुए राहत सामग्री का वितरण बाढ़ पीड़ितों में किया।
जानकारी अनुसार भाजपा सांसद उपेंद्र सिंह रावत एवं एमएलसी अंगद सिंह ने बुधवार को अपराहन तहसील सिरौलीगौसपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र सनावां, तेलवारी, टूटरु, टटेरुआ, परसा आदि गांवों का जायजा लिया। वहां पहुंचकर बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की और हरसम्भव मदद का आश्वसन दिया इसके लिए तत्काल दूरभाष से सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता कर निर्देशित किया। इसके उपरांत सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने प्रथम चरण में छूटे गाँव सिरौली गुंग, कोठी डीह, बेहड व सरहदा के बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री का वितरण किया। इस मौके पर एम.एल.सी अंगद सिंह, मण्डल अध्यक्ष सिरौली गौसपुर संतोष पांडेय, विनोद सिंह, अजीत सिंह, स्वतन्त्र सिंह, सोनू सिंह, मुनीश सिंह, नीरज दास, बृजेश दीक्षित, सौरभ शुक्ला, शिवकुमार शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहें।
इसी दरम्यान रामनगर के विधायक फरीद महफूज किदवई ने भी बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। नेताओं ने बाढ़ पीड़ितों के लंच पैकेट एवं  राशन वितरण के संबंध में मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी प्रिया सिंह से जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर विधायक ने कहा कि जनपद के डीएम व सिरौलीगौसपुर की एसडीएम के द्वारा जो बाढ़ पीड़ितों की सुविधाएं दी जा रही हैं वह काबिले तारीफ है। बांध के अंदर बसे लोगो के सामने काफी समस्याएं है।
इस मौके पर इंतिखाब आलम नोमानी पूर्व प्रमुख मौलाना असलम पूर्व जिलापंचायत सदस्य हाजी मुस्ताक विनोद यादव मोहम्मद आदिल काजमी जिपंस विजय यादव, विनोद सिंह दुर्गेश दीक्षित संतोष पाण्डेय सर्वत्र सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

cnindia
Author: cnindia

Leave a Comment

विज्ञापन

जरूर पढ़े

नवीनतम

Content Table