www.cnindia.in

Search
Close this search box.

become an author

21/09/2024 4:20 pm

Search
Close this search box.

पर्यावरण प्रेमी विजय प्रताप सिंह ने कलमकारों को किया सम्मानित

देवा, बाराबंकी। दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर पर्यावरण प्रेमी ने विजय प्रताप सिंह ने पत्रकार बंधुओ के साथ की बैठक।बैठक में मिशन हरियाली को आगे बढ़ाने पर विशेष रूप से चर्चा की गयी।सभी पत्रकार बंधुओ ने अपने अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किये।
विदित हो की प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी देवा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुसुम्भा में मिशन हरियाली के संयोजक पर्यावरण प्रेमी विजय प्रताप सिंह के द्वारा क्षेत्रीय पत्रकार बंधुओं को विद्यालय परिसर में बुलाकर बैठक की गयी। बैठक के दौरान पर्यावरण प्रेमी और पत्रकार बंधुओं के द्वारा मिशन हरियाली को विचार विमर्श किया गया और पत्रकार बंधुओं ने मिशन हरियाली को आगे बढ़ाने हेतु महत्वपूर्ण विचार साझा किये। सभी पत्रकार बंधुओं को दीपावली के शुभ अवसर पर प्रतीक चिन्ह व हरियाली उपहार के रूप में अमरूद का पौधा देकर सम्मानित किया। सभी पर्वों को पर्यावरण से जोड़कर पर्यावरण को स्वच्छ व हरा भरा बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाया जा रहा है। मिशन हरियाली द्वारा निरंतर पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत सभी प्रमुख त्योहारों को पर्यावरण से जोड़कर मनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाता है। लगातार लोगों को पर्यावरण प्रेमी विजय प्रताप सिंह के द्वारा लोगों पौधों का वितरण, पौधारोपण कराया जा रहा है। लोगों को मिशन हरियाली से जोड़ा जा रहा है। विद्यालय में कार्यरत समस्त कर्मी रसोईयां, सफाईकर्मी सभी को एक-एक पौधा व मिठाई भेंट कर दीपावली की बधाइयां दी गई। सम्मान पाने वाले पत्रकारों में मुकेश मिश्रा, समीर श्रीवास्तव, बलवंत सिंह, दीप सिंह, प्रताप जायसवाल, के.के. निगम, विकास चौहान, ताहिर रिजवी, कुंतेश कश्यप, शिक्षक विवेक वर्मा, मंजू वर्मा, नीतू वर्मा, रामचंद्र, मिथिलेश कुमारी आदि लोग मौजूद रहे।

 

cnindia
Author: cnindia

Leave a Comment

विज्ञापन

जरूर पढ़े

नवीनतम

Content Table