www.cnindia.in

Search
Close this search box.

become an author

21/09/2024 3:46 pm

Search
Close this search box.

भाकियू द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह में 15 जोड़ों का संभव हुआ पाणिग्रहण

कोठी, बाराबंकी। विकासखंड सिद्धौर क्षेत्र की ग्राम पंचायत नियामतपुर में दिव्य वाणी संदेश विशाल संत समागम  द्वारा गरीब कन्याओं का विवाह संस्कार का आयोजन किया गया जिसमें विवाह हिंदू रीति रिवाज से कराए गए। इस मौके पर एक निकाह का भी आयोजन हुआ।
नववर्ष के प्रथम दिन रविवार को आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में दिव्य कृपाल आश्रम संडीला के गुरु महाराज सतीश सिंह ने कार्यक्रम में सत्संग भी किया। जानकारी के अनुसार आपको बता दे कि सिद्धौर ब्लाक की ग्राम पंचायत नियामतपुर में दिव्य कृपाल आश्रम संडीला के तत्वाधान में दोपहर 11रू00 से स्वामी सतीश सिंह महाराज द्वारा सत्संग किया। जिसमें स्वामी सतीश ने बताया की मानव सेवा प्रभु भक्ति का संदेश जो हमारे गुरु महाराज स्वामी दिव्यानंद महाराज जी द्वारा दे गए हैं हम उसी को अपनी संगत में रखते हैं। उन्होंने बताया कि गांव में 5 वर्षों से लगातार गरीब कन्याओं के विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें हमारे स्वामी दिव्यानंद महाराज स्प्रिचुअल फाउंडेशन और स्वामी दिव्यानंद महाराज स्प्रिचुअल ट्रस्ट इसमें पूरा सहयोग करता है।
जिसकी कड़ी में आज करीब 15  गरीब कन्याओं जिसमें सीमा देवी ग्राम गुलरिहा का विवाह दीपक कुमार ग्राम पूरन पुरवा आशा देवी ग्राम कडेरा का सुनील कुमार भेदुआ रीता गौतम इस्माईलगंज का सत्येंद्र कुमार आदमपुर नेहा तारा गुमान का सचिन बीरापुर सुलोचना गुलरिहा का रवि कुमार लालूपुर क्रांति देवी दौलतपुर का देवेंद्र सुल्तानपुर एटा शीला बसंतपुर का बृजेश कुमार पूरे गोबरे भगत पुरवा गुड्डी देवी बरियारपुर का रवि कस्बा सविता वर्मा बंबोरा लोदी संजीव मुबारकपुर काजल शाहपुर का  श्यामू पूरे धनई शर्मा देवी कौराहा पुरवा यशवंत राज गढ़ी राखनऊ सीमा देवी पीठूरपुर जितेंद्र शुक्ला के साथ विवाह पुरोहित रविंद्र तिवारी द्वारा मंत्रोचार के साथ संपन्न कराया गया इसके अलावा आश्मीन मनोरथ पुर निवासी का निकाह मोहम्मद हारून छतौनी निवासी के साथ संपन्न कराया गया वैवाहिक कार्यक्रम के साथ सभी नवविवाहित जोड़ों को एक बेड अलमारी बक्सा गद्दा रजाई बर्तन तकिया दिवाल घड़ी आदि भेंट की गई वैवाहिक कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी जिसमें भाकियू  के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी जमकर सहयोग किया कार्यक्रम में पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति को खाना खिलाया गया।
भारतीय किसान यूनियन के मंडल पदाधिकारी हौसला प्रसाद, जिला अध्यक्ष अनुपम वर्मा, दिव्य कृपाल आश्रम संडीला के राजेश मित्तल, राजेश सिंह, सुशील शर्मा, डॉक्टर सुरेंद्र शर्मा, वेदपाल, प्रधान महेश चंद्र, लेख सिंह पुंडीर तथा भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता राम मदन रावत, राजेश वर्मा, परीदिन, गिरजा शंकर, प्रमोद कुमार, उत्तम कुमार, रामनाथ, सुखमीलाल, लायक राम यादव, पूर्व विधायक राम मगन रावत, गोर्कंन नाथ यादव सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

cnindia
Author: cnindia

Leave a Comment

विज्ञापन

जरूर पढ़े

नवीनतम

Content Table