आज दिनांक 15 जनवरी 2023 दिन रविवार को सुल्तानपुर के कलाभवन डीएम आवास के बगल में विश्व बंधुत्व पार्टी की एक बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सिंह की उपस्थिति में हुई। इस बैठक में उपस्थित प्रसिद्ध दियरा रियासत के राजा मत्स्येंद्र प्रताप शाही ने माला पहनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया ।
इस बैठक में सुल्तानपुर में कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे पृथ्वी पाल सिंह को जिला अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया।
इस बैठक में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोज पाण्डेय उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के सचिव ज्ञानेंद्र थौरी सुल्तानपुर जिला कमेटी के उपाध्यक्ष शोएब खान जिला महामंत्री प्रदीप यादव अनुराग सिंह विनोद पांडे इसौली विधानसभा अध्यक्ष शिव लाल यादव जिला मीडिया प्रभारी विकास शुक्ला जयसिंहपुर विधानसभा से तेज नारायण शुक्ला सहित पार्टी के महत्वपूर्ण पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के पदाधिकारियों को पार्टी के संगठन के विस्तार के बारे में बताया और कहा कि लोकसभा के चुनाव को ध्यान में रखकर के पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक पहुंचा कर जन-जन की चेतना से पार्टी को जोड़ा जाए।
सुल्तानपुर में लोकसभा चुनाव 2024 में प्रत्याशी के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुधीर सिंह जी स्वयं रहेंगे इस बात की घोषणा स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया चुनाव में प्रभावी स्थिति के लिए चुनाव जीतने के लिए गांव-गांव परिवार परिवार जनसंपर्क यात्रा के बारे में कार्यक्रम की रणनीति पर अपने विचार व्यक्त किया और 1 फरवरी 2023 से यह यात्रा जिला अध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह के आवास से शुरू की जाएगी इस बात की घोषणा की।