17/09/2024 12:19 am

www.cnindia.in

Search
Close this search box.

become an author

17/09/2024 12:19 am

Search
Close this search box.

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत की तैयारी में जुट जाए किसान नेता- मंडल अध्यक्ष विमल तोमर

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की आगामी 10 फरवरी को मुज्जफरनगर में होने वाली महापंचायत के लिए मंडल अध्यक्ष विमल तोमर ने जनपद के चारो अध्यक्षो से मुलाकात कर महापंचायत में जुट जाने के लिए कहा। शनिवार को मंडल अध्यक्ष अलीगढ़ विमल तोमर के नेतृत्व में ओमपाल तालान धर्मेंद्र कुमार रणवीर यादव भोला चौधरी प्रेमचंद तालान उर्फ बापूजी आदि किसान नेताओं के साथ मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान पर चल रहे धरने में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत से मुलाकात कर आगामी 10 फरबरी को होने वाली महापंचायत की तैयारी पर चर्चा की गई।मंडल अध्यक्ष विमल तोमर ने अलीगढ़ मंडल के चारों जनपद के अध्यक्षों को निर्देशित किया कि सभी जनपद के जिलाध्यक्ष 10 तारीख को होने वाली महापंचायत की तैयारी में जुट जाए। जनपद के चारो अध्यक्षो से अपने अपने किसान यूनियन के पदाधिकारियों व किसानों को साथ लेकर 9 फरवरी की शाम तक मुजफ्फरनगर पहुँचने के लिए कहा है।उल्लेखनीय है भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने राजकीय इंटर कॉलेज, जीआईसी के मैदान में महापंचायत बुलाने का एलान कर पंचायत का उद्देश्य अपने कार्यकर्ताओं की आवाज को वर्तमान सरकार के कानों तक पहुंचाना है। इसलिए 10 फरवरी को मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में किसानों की एक विशाल पंचायत करने का निर्णय लिया गया है।जिसमें अलीगढ़ मंडल के अध्यक्ष विमल तोमर से महापंचायत में अधिक से अधिक किसानों को लेकर पहुंचने का दायित्व सौंपा है।

 

cnindia
Author: cnindia

Leave a Comment

विज्ञापन

जरूर पढ़े

नवीनतम

Content Table