www.cnindia.in

Search
Close this search box.

become an author

21/09/2024 2:14 pm

Search
Close this search box.

एक-एक बूथ पर मजबूत संगठन खड़ा करेंगी कांग्रेस पार्टी: बृजलाल खाबरी

बाराबंकी। आज देश एवं प्रदेश की जो हालत हैं, उससे नही लगता की कानून का राज हैं। प्रदेश में चारों तरफ जंगलराज हैं आवाम में आज चर्चा हो रही हैं कि ‘‘हमारी भूल कमल का फूल‘‘ कांग्रेस पार्टी एक-एक बूथ पर मजबूत संगठन खड़ा करेंगी और हाथ से हाथ जोड़कर बड़े से बड़ा मुकाबला करके भ्रष्ट, जुमला पार्टी की हकीकत जनता की अदालत में लाकर किसान, नौजवान, महिला विरोधी सरकार को हटा कर ही दम लेंगे।
उक्त बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने आज इन्दिरा मार्केट स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कही। प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया, अवध जोन के प्रान्तीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे, मध्य जोन के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष तनुज पुनिया, प्रदेश प्रभारी सचिव राहुल त्रिपाठी, कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, पार्टी प्रवक्ता सरजू शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
पत्रकारवार्ता के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी एवं प्रान्तीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने संगठन की समीक्षा करके हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की जानकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्षों, फ्रंटल प्रकोष्ठ के अध्यक्षों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों, प्रदेश पदाधिकारियों से लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दियें।

cnindia
Author: cnindia

Leave a Comment

विज्ञापन

जरूर पढ़े

नवीनतम

Content Table