www.cnindia.in

Search
Close this search box.

become an author

21/09/2024 2:55 pm

Search
Close this search box.

शिव की बारात में डीजे पर थिरकते रहे भक्तजन महिलाओं ने की घरों की छत से पुष्प वर्षा

त्रिलोकपुर, बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में  महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया। मंदिरों पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ भगवान भोलेनाथ का जल अभिषेक करने के लिए उमड़ पड़े। तथा निर्धारित स्थानों पर शोभायात्रा निकाली गई। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस बल मुस्तैद दिखा।
मसौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत शहावपुर, त्रिलोकपुर सहित निर्धारित स्थानों पर बोले नाथ के मन्दिरों पर बमभोले के जयकारों से  मंदिरों में गूंज उठा।
कस्बा शहावपुर और त्रिलोकपुर कस्बे के शिव मन्दिर पर शिव बारात शोभायात्रा बड़ी धूमधाम के साथ निकाली गई। बारात में बारातियों के रूप में महिलाएं, पुरुष व बच्चों ने भोलेनाथ के गीत पर डीजे की धुन पर थिरकते रहे थे। कस्बा  त्रिलोकपुर में शोभायात्रा का भ्रमण करते हुए कृपालश्वर महादेव मंदिर पहुंची जहां पर मंत्र उच्चारण सहित शिव पार्वती का विवाह कराया गया विवाह के पश्चात भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाएं, पुरुष और बच्चों ने  प्रसाद ग्रहण किया और भोलेनाथ का जयकारा लगाया इस अवसर पर नंदन गुप्ता ,अखिलेश्वर द्विवेदी ,शिवा मिश्रा , नीरज गुप्ता आलोक द्विवेदी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

cnindia
Author: cnindia

Leave a Comment

विज्ञापन

जरूर पढ़े

नवीनतम

Content Table