www.cnindia.in

Search
Close this search box.

become an author

21/09/2024 8:59 pm

Search
Close this search box.

अलीगढ़ में संपत्ति कर बकाया पर पैंटालूंस कंपनी का शोरूम सील,शहर विधायक की चेतावनी भी साबित हुई बेअसर

अलीगढ़। वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले नगर निगम अपना खजाना भरने में लगा हुआ है। इसके लिए बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। नगर आयुक्त अमित आसेरी और अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में बुधवार सुबह करीब सात बजे जोन-1 के वार्ड 38 अंतर्गत रामघाट रोड पर शहर के प्रतिष्ठित पैंटालूंस शोरूम के मालिक महेश जैन द्वारा नगर निगम के बकाया संपत्ति कर ₹2.36 लाख का भुगतान न करने पर जोनल अधिकारी विनय कुमार राय के नेतृत्व में शोरूम पर नगर निगम की सील लगा दी। मंगलवार को शहर के तमाम कारोबारियों ने नगर निगम द्वारा बिना किसी पूर्व नोटिस के सील लगाने को लेकर शहर विधायक मुक्ता राजा से शिकायत की थी। शहर विधायक ने निगम अधिकारियों के साथ बैठक में कहा भी था कि बिना पूर्व नोटिस के सील न लगाई जाए। निगम के कुछ अधिकारियों की मनमानी के चलते सरकार की छवि धूमिल हो रही है। हैरत की बात है कि इसके बाद भी नगर निगम पर कोई असर नहीं दिखाई दिया। नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा है कि संपत्ति कर का बकाया जमा करें नहीं तो बड़े बकायेदारों के विरुद्ध नगर निगम द्वारा सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।

cnindia
Author: cnindia

Leave a Comment

विज्ञापन

जरूर पढ़े

नवीनतम

Content Table