27/07/2024 12:09 pm

www.cnindia.in

Search
Close this search box.

become an author

27/07/2024 12:09 pm

Search
Close this search box.

सदर विधायक ने कई गांवों में बनी इंटरलाकिंग मार्गो का किया लोकार्पण

बाराबंकी। सदर विधानसभा के विकासखंड देवां के ग्राम कैथी, रायगंज, टान्टा ,भगौतीपुर, बदरूददीनपुर मे अपनी निधि से बनी इंटरलॉकिंग रोडो का लोकार्पण सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने समारोह आयोजित कर किया।
विधायक ने कहा कि हम समाजवादी और ज्यादातर लोग जातीय जनगणना चाहते है। सामाजिक न्याय का रास्ता जातीय जनगणना के बिना पूरा नहीं होगा। इससे समाज और लोकतंत्र मजबूत होगा। संविधान में जनता का भरोसा बढ़ेगा। जातीय जनगणना से पता चलेगा कौन, कितना पीछे है, किसे कितनी मदद की जरूरत है। भाजपा जातीय जनगणना का विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि महज दो सौ रुपये का अनाज देकर भाजपा समाज और लोगों का कितना नुकसान कर रही है। इसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता। विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सेक्टर और बूथ को मजबूत करना होगा। टकराव खत्म कर कार्यकर्ता बूथ और सेक्टर मजबूत करें। विधायक ने कहा की लूट और भ्रष्टाचार कभी नहीं हुआ, जितना इस सरकार में हो रहा है। हजारों करोड़ रूपये का बजट खर्च हो रहा, लेकिन हर दिन सांड से मौत हो रही है। खेत बचाने के लिए किसान परेशान। फसलें बर्बाद हो रही है। ऐसा लगता है पूरे प्रदेश की ट्रैफिक व्यवस्था सांड़ो के हवाले है।
इस अवसर पर उपस्थित वर्तमान प्रधान नन्हे लाल यादव ,राम सजीवन यादव बी डी सी, सुरेंद्र यादव, कामता यादव, प्रीतम सिंह वर्मा, दीपक गुप्ता, संतोष जयसवाल, बाबुल मिश्रा, विश्राम प्रधान, विनोद प्रधान, दीपक यादव बी डी सी, जय किशन यादव बी डी सी, शिवा यादव बी डी सी, नमन यादव, अमर सिंह यादव, ङाॅ हरिनाम यादव, हनुमान यादव, कल्लू यादव, संतोष यादव, राम प्रकाश यादव, सुशील यादव, उदयकांत यादव संदीप प्रजापति पूर्व प्रधान कोमल रावत बालक राम आदि लोग उपस्थित रहे।

cnindia
Author: cnindia

Leave a Comment

विज्ञापन

जरूर पढ़े

नवीनतम

Content Table