27/07/2024 8:25 am

www.cnindia.in

Search
Close this search box.

become an author

27/07/2024 8:25 am

Search
Close this search box.

हैदरगढ़ विधायक ने पीएम मोदी के सुशासन के नौ वर्षों का दिया ब्योरा

कोठी, बाराबंकी। भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा सुशासन काल के नौ वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण होने पर बुधवार को भाजपा के युवा के तेजतर्रार संघर्षील विधायक दिनेश रावत के नेतृत्व में हैदर गढ़ स्थित डाक बंगला परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे क्षेत्रीय भाजपा पदाधिकारियों सहित अन्य वरिष्ठ एवं गणमान्य लोगों ने कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।प्रेस कांफ्रेंस मंें पत्रकारों से मुखातिब होत हुए भाजपा के हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत ने कहा की आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कर्तव्य निष्ठा एवं  सशक्त कार्यशैली के आधार पर उनकी ख्याति सिर्फ अपने ही देश में नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व में अपनी सफलता का परचम लहरा रही है हर जगह उनका आदर सहित सम्मान किया जा रहा है जो की गर्व की बात है।उन्होंने कहा बीते 9 सालों में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देखा मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है एवम विश्व को मार्ग दिखा रहा है। विगत 9 वर्षो में हमारी सरकार द्वारा न केवल वंचित, शोषित लोगो को मुख्य धारा से जोड़ा बल्कि उनका सशक्तिकरण भी किया है। नौ वर्षों में युवाओं को नए अवसर मिले है किसान समृद्ध हुए है गरीबों के जीवन में सुधार हुआ है महिलाओ का उत्थान हुआ है तथा श्रमिको को उनका पूरा सम्मान मिला है। इसके अतिरिक्त भारत सरकार की अन्य ऐतिहासिक विकास कार्यों की भी चर्चा की।मुख्य रूप से  हैदर गढ़ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह, त्रिवेदीगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुशील जायसवाल, मंडल महामंत्री संतोष कुमार श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष हैदर गढ़ कृष्ण कुमार सिंह मुन्नू  त्रिवेदीगंज मंडल अध्यक्ष सचिन कुमार वर्मा, अतुल सिंह रावत, भाजपा नेता राज कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार सुधीर शर्मा सहित अन्य पत्रकारगण वह भाजपा के पदाधिकारीगण भी मौजूद रहे।

cnindia
Author: cnindia

Leave a Comment

विज्ञापन

जरूर पढ़े

नवीनतम

Content Table