14/01/2025 12:44 am

www.cnindia.in

become an author

14/01/2025 12:44 am

भाजपा सरकार में बदले कृषि मंडियों के परिदृश्य: कामेश्वर सिंह

बाराबंकी। रविवार एक दिवसीय दौरे पर बाराबंकी पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने मंडी में किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों के साथ मंडी में लगने वाली फलों एवं सब्जियों के दुकानों पर जाकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा के नौ वर्ष पूर्ण होने पर संपर्क किया। मंडी में अपनी फसलों को लाकर बेचने वाले किसानों ने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष को अपने खेत की फसलें भेट कर मंडी में स्वागत किया और आढ़तिया किसानांे ने प्रधानमंत्री जी के 9 वर्ष स्वर्णिम पूर्ण होने की भी बधाई दिया। भाजपा किसान मोर्च के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि पहले के समय में जब किसान अपनी फसल लेकर मंडी में आता था तो उसे फसल रखने की व्यवस्था नहीं थी और बिचौलिया मंडी के बाहर से ही औने पौने दामों में फसलों को ले लेते थे। जिससे किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पाता था। आज मोदी जी और योगी जी के सरकार में किसानों के लिए मंडियों में समुचित व्यवस्था की गई है और फसलों के उचित मूल्य भी किसान पा रहे है जिससे किसान संपन्न हो रहा है। उसके बाद मंडी प्रांगण में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी द्वारा आयोजित किसानो के साथ मैंगो पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष  कामेश्वर सिंह और उनके साथ जिला पंचायत बाराबंकी की अध्यक्ष राजरानी रावत और लखनऊ से आए प्रदेश पदाधिकारियों में अतुल सिंह, संदीप गुप्ता रामानंद कटियार, शुभम त्रिपाठी, मिथलेश पाल, हरीश श्रीवास्तव, हसीब अहमद, प्रशांत मिश्र, तारिक हुसैन अहमद ने किसानों के साथ विभिन्न प्रकार की आम की प्रजातियों के स्वाद चखे। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा बाराबंकी के किसानों द्वारा पैदा किए जा रहे आमों का निर्यात बाहर भी हो उसके लिए जो भी सहयोग हो सकेगा वो सरकार से बात करेंगे। उसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष अपने प्रतिनिधियों के साथ मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने बूथ संख्या 231 संदौली उमरपुर बाराबंकी पहुंचे। वहां पर किसानो के साथ उन्होंने मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना और वहां आए किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद किसानों के लिए अगर कोई सरकार काम कर रही है तो वह भाजपा की सरकार है। चाहे वो किसानों को मिलने वाली किसान सम्मान निधि हो या फसल बीमा योजना हो जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं हैं जिससे आज का किसान समृद्ध हो रहा है। उसके बाद पद्मश्री सम्मान से विभूषित राम सरन वर्मा के बाराबंकी स्थित फार्म पर पहुंचकर उनको सम्मनित किया और महासंपर्क अभियान के टोल फ्री नंबर 9090902024 पर मिस काल करवाकर भाजपा से जोड़ा। श्री वर्मा के फॉर्म पर लगी फसलों का निरीक्षण किया और जानकारियां हासिल कीं। इस अवसर पर किसान मोर्चा के रामानंद कटियार, अतुल सिंह, शुभम त्रिपाठी, मिथलेश पाल, हरीश श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष आशुतोष अवस्थी, नागेंद्र सिंह धर्मेंद्र वर्मा आशीष वर्मा सहित किसान मोर्चा बाराबंकी के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

cnindia
Author: cnindia

Leave a Comment

विज्ञापन

जरूर पढ़े

नवीनतम

Content Table