18/10/2024 10:28 am

www.cnindia.in

Search
Close this search box.

become an author

18/10/2024 10:28 am

Search
Close this search box.

आधुनिक भारत के महानायक हैं राहुल गांधी: रिजवी

बाराबंकी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आधुनिक भारत के महानायक है। कन्या कुमारी से कश्मीर तक 4 हजार किलोमीटर की पद यात्रा करके उन्हांेने साबित कर दिया है कि कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रवाद भारतीय संस्कृति के महान विचारों एवं गौतम बुद्ध महाबीर, गांधी, अम्बेडकर, नेहरू, पटेल आदि के रास्तें पर चलने वाला राष्ट्रवाद है। भाजपा जिस राष्ट्रवाद की कल्पना करती है उसमे इस देश का बडा तबका शामिल नहीं है। उसमे दलित, अल्पसंख्यक एवं आदिवासियों के लिये कोई जगह नहीं है।यह बात जिला युवक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिकन्दर अब्बास रिजवी ने आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस के एक दिन पूर्व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर तीन दिवसीय पद यात्रा जिससे राहुल जी के सत्य की लडाई और भारत जोडो यात्रा की छाप आम जनमानस पर बनी रहे के तहत भितरी पीरबटावन स्थित बाल्मीकी जी के मन्दिर से शुरू पद यात्रा के बाद गांधी भवन में गांधी जी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात् कांग्रेसजनो के बीच व्यक्त किये। युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सिकन्दर अब्बास रिजवी ने बताया कि राहुल जी के जन्म दिन के अवसर पर दिनांक 19 जून को कांग्रेस कार्यालय छाया चौराहे से युवक कांग्रेस की पद यात्रा की शुभारम्भ प्रातः 10 बजे होगा जिसका समापन नाका सतरिख स्थित बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर उद्यान में होगा जहां अपने प्रिय नेता राहुल गांधी जी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित समरसता भोज में सामूहिक तहरी भोज होगा जो देरशाम तक चलेगा। आधुनिक भारत के महानायक राहुल गांधी जी जन्मदिवस के अवसर पर एक दिन पूर्व आयोजित पदयात्रा में मुख्यरूप में युवक कांग्रेस अध्यक्ष सिकन्दर अब्बास रिजवी, सना शेख, सरजू शर्मा, शब्बर रिजवी, नसरीन, अमित कुमार, विजय पाल गौतम, विशाल वर्मा, शिब्बू खान, फरहान किद्वाई, संतोष चौरसिया, गुड्डू विश्वकर्मा, विदुर आर्यन, अंकित बाल्मीकी, राहुल बाल्मीकी, शुभम वर्मा, सहित दर्जनो की संख्या मे युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

cnindia
Author: cnindia

Leave a Comment

विज्ञापन

जरूर पढ़े

नवीनतम

Content Table