27/07/2024 7:06 pm

www.cnindia.in

Search
Close this search box.

become an author

27/07/2024 7:06 pm

Search
Close this search box.

पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को दो बार संबोधित किया:सुधांशु त्रिवेदी 

अलीगढ़ में प्रबुद्ध जन सम्मेलन में भाजपा राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी मंगलवार को रघुराज पैलेस पहुंचे। इस दौरान सुधांशु त्रिवेदी ने भाजपा के नौ साल जनकल्याणकारी विकास के कार्य राष्ट्रीय सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के दौरे पर गए हुए हैं। यह भारत के इतिहास के पहले प्रधानमंत्री हैं। जिन्हें अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को दो बार संबोधित करने का अवसर मिला है। अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा डिनर के लिए आमंत्रित भी किया गया है। उन्होंने यूनिफार्म सिविल कोड के सवाल पर कहा कि यूनिफार्म सिविल कोड हमारे लिए सामान्य मुद्दा नहीं है। यह हमारे मूल मुद्दों में से एक था। 1980 में भारतीय जनता पार्टी बनने से पहले 1951 में जनसंघ के समय से ही हमारे लिए मुख्य मुद्दा रहा है। भाजपा के घोषणा पत्र में भी यह मुद्दा है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा हमारा नहीं है संविधान निर्माताओं का मुद्दा रहा है। संविधान में आर्टिकल 44 में कहा गया है कि समान नागरिक संहिता होनी चाहिए। तीन बार सर्वोच्च न्यायालय इसकी अभिव्यक्ति कर चुका है। संविधान निर्माताओं का जो भाव था, वहीं सुप्रीम कोर्ट का भी है। विधि आयोग ने इस संबंध में सुझाव मांगे हैं। कुछ राज्य कार्रवाई कर रहे हैं। तकनीकी और संवैधानिक दृष्टि से इस पर आगे बढ़ा जा रहा है।

cnindia
Author: cnindia

Leave a Comment

विज्ञापन

जरूर पढ़े

नवीनतम

Content Table