विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत की महिला कंपाउंड टीम ने इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक के लिए फाइनल में मैक्सिकन कंपाउंड टीम को 235-229 से हराया। इससे पहले भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने क्वार्टर फाइनल और प्री-क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे और तुर्की को हराया था। विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023 में भारत की महिला कंपाउंड टीम ने इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। ज्योति सुरेखा वेन्नम, परनीत कौर और अदिति गोपीचंद स्वामी की भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने शुक्रवार को बर्लिन में स्वर्ण पदक जीता। यह किसी भी वर्ग में तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में भारत का पहला स्वर्ण है।
Author: cnindia
Post Views: 2,571