27/07/2024 8:22 am

www.cnindia.in

Search
Close this search box.

become an author

27/07/2024 8:22 am

Search
Close this search box.

जैदपुर पुलिस ने चलाया महिला सशक्तिकरण जागरूकता अभियान महिलाओं को किया जागरूकष् हेल्पलाइन नंबरो की दी जानकारी’

जैदपुर, बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर महिलाओं को प्रेरित किया जा रहा है।पुलिस ने गांव गांव जाकर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं, युवतियों को आत्मरक्षा के लिये जागरूक करने की मुहिम चला रही है। जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मौथरी में पुलिस ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। महिलाओं को इसका सदैव एहसास होना चाहिए।महिला सशक्तिकरण के तहत मंगलवार को जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मौथरी में महिला आरक्षी अनामिका तिवारी व एसआई योगेंद्र यादव, एसआई शिवनाथ सिंह , कां० शुभम कुमार,का०भसम सिंह,का० राम भवन ने महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करते हुए कहा कि कहीं आते-जाते यदि रास्ते में या फिर कहीं कोई मनचला आपको परेशान करे तो घबराएं नहीं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए आप लोग खुद एक्टिव रहे टोल फ्री नंबर पर कॉल करके तत्काल पुलिस को सूचना दें। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को वूमेन पावर हेल्प लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन नंबर-181, पुलिस कंट्रोल नंबर-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 आदि के बारे में भी जानकारी दी गई।पुलिस ने इस दौरान गांव की बालिकाओं व महिलाओं को महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून के बारे में जानकारी दी। और महिलाओं के सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए नियम-कानून के प्रति उन्हें जागरूक किया।

 

cnindia
Author: cnindia

Leave a Comment

विज्ञापन

जरूर पढ़े

नवीनतम

Content Table