बाराबंकी। कांग्रेस पार्टी की नीतियो एवं सिद्धान्तो, राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा तथा विकास पुरूष पूर्व सांसद पी0एल0 पुनिया के विकास कार्यो से प्रभावित होकर विकास खण्ड देवा के महरौड ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार तथा अनन्त सिंह की अगुवाई में दर्जनो ग्रामवासियो ने मध्यजोन कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष तनुज पुनिया एवं जिला पंचायत सदस्य शिव बहादुर वर्मा की अगुवाई मे कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालो का प्रदेश कांग्रेस के सदस्य तनुज पुनिया ने पार्टी का अंगवस्त्र डालकर स्वागत किया। विकास खण्ड देवा के ग्राम महरौड, सेमरा, डहरा के सर्वजीत यादव, रामनरेश पाल, सुरेन्द्र कुमार यादव, नरेन्द्र कुमार यादव, दिनेष कुमार, विवेक कुमार, सौरभ यादव, रामसजीवन यादव, सत्येन्द्र यादव, बाल गोविन्द, देशराज, चन्दीलाल यादव, ने बहुजन समाज पार्टी, भाजपा की सदस्यता छोडकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता ग्रहण समारोह में मुख्यरूप से जिला पंचायत सदस्य शिव बहादुर वर्मा, तौकीर वारसी, सरफुद्दीन आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।
![cnindia](https://cnindia.in/wp-content/uploads/2023/04/l-1.png?d=https://cnindia.in/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)