27/07/2024 8:45 am

www.cnindia.in

Search
Close this search box.

become an author

27/07/2024 8:45 am

Search
Close this search box.

हेतमापुर में राहत कार्य जारी, डीएम ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

बाराबंकी। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि जनपद में बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि प्रभावित स्थानों पर लगातार बचाव और राहत कार्य लगातार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तहसील और मुख्यालय स्तर पर राहत कार्यों का अनुश्रवण किया जा रहा है और आवश्यकता अनुसार वस्तुओं की आपूर्ति की जा रही है। जिलाधिकारी ने संबंधित सभी उप जिलाधिकारियों को बाढ़ से संबंधित कार्यों के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विशेष प्राथमिकता के आधार पर बाढ़ से सम्बंधित बचाव कार्य किए जाएं। इसी क्रम में आज उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर ने बताया कि तहसील सिरौलीगौसपुर में सरयू नदी का जलस्तर सांय चार बजे 106.376 था, पानी अत्यंत धीमी गति से बढ़ रहा है। इस क्षेत्र में अभी तक बाढ़ से कोई आबादी प्रभावित नहीं हुई है। इटहवा पूरब में थोड़ी कटान से फसल प्रभावित होने की आशंका है। उपजिलाधिकारी रामसनेहीघाट ने बताया कि उनके क्षेत्र में बाढ़ से कोई क्षेत्र प्रभावित नहीं है। स्थिति सामान्य है।
उधर सूरतगंज के नायब तहसीलदार श्री शैलेश पांडे द्वारा उधिया ग्राम का निरीक्षण किया गया। हेतमापुर में अस्थाई शौचालय के साथ अस्थाई स्नानगृह भी कार्य कर रहे हैं तथा लोग इनका इस्तेमाल कर रहे हैं। यहां पर ऊंचे किए गए हैंडपंप का ग्रामीणों द्वारा उपयोग किया जा रहा है। यहां पर कल रात व आज सुबह  145 परिवारों को लगभग 1425 लंच पैकेट वितरित किए गए। चिकित्सा शिविर और पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण का कार्य आज भी जारी रहा। रात्रि के लिए समुचित प्रकाश व्यवस्था भी की गई है।

cnindia
Author: cnindia

Leave a Comment

विज्ञापन

जरूर पढ़े

नवीनतम

Content Table