27/07/2024 2:04 pm

www.cnindia.in

Search
Close this search box.

become an author

27/07/2024 2:04 pm

Search
Close this search box.

एएमयू के पूर्व छात्र को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के भूविज्ञान विभाग के पूर्व छात्र वलीउर रहमान को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किया, जो वर्तमान में भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञानं मंत्रालय के राष्ट्रीय ध्रुवीय और महासागर अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिक-ई के रूप में कार्यरत हैं। यह पुरस्कार उन्हें नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, खान मंत्रालय, भारत सरकार के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रदान किया गया। डॉ. वलीउर रहमान ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मातृ संस्था को दिया और कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का छात्र होना उनके लिए बहुत गर्व की बात है। विभागाध्यक्ष प्रो. कुंवर फराहिम खान ने डॉ. रहमान को बधाई दी और कहा कि उन्होंने इतना प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल करके अपने संस्थान को गौरवान्वित किया है।

cnindia
Author: cnindia

Leave a Comment

विज्ञापन

जरूर पढ़े

नवीनतम

Content Table