08/09/2024 7:29 am

www.cnindia.in

Search
Close this search box.

become an author

08/09/2024 7:29 am

Search
Close this search box.

भाकियू लोकशक्ति ने धरना प्रदर्शन कर दिया पीएम को सबोधित ज्ञापन

बाराबंकी।  भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर जिला कार्यालय बेगमगंज के सामने सैकड़ो कार्यकर्ता और ट्रैक्टरों के साथ धरना प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम प्रतिनिधि एसडीएम को सौंपा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष के के गुड्डू यादव ने कहा सरकार अपनी मनमानी पर उतारू है। किसानों का शोषण और उत्पीड़न हर प्रकार से सरकार में किया जा रहा है कोई भी अधिकारी किसी भी विभाग का हो किसानों की किसी भी बात को सुनने को तैयार नहीं इसलिए अब किसानों को जागरुक होकर घरों से बाहर निकलकर आंदोलन करने के लिए तैयार रहना चाहिए नहीं तो एक दिन सब घरों में बैठकर  सिर्फ पछताएंगे और पछताने से जब समय निकल जाएगा तो कुछ नहीं होने वाला। इसलिए अभी समय है सब लोग जागरुक होकर धरना प्रदर्शन में अपनी उपस्थित हर हाल में सुनिश्चित कराएं।अपने हक और अधिकार की लड़ाई बाहर निकाल कर लड़े, ज्ञापन में मुख्य मांगे 10 साल पुराने वाहनों पर जो एनजीटी की तरफ से पाबंदी है, उसको हटाया जाए।  वाहन की फिटनेस जांच की जाए अगर वाहन ठीक है तो उसके रजिस्ट्रेशन की उम्र बढ़ाई जाए। सिर्फ और सिर्फ कंपनियों को लाभ देने के लिए एनजीटी के नियम ना बनाएं। एम यस पी पर कानून बनाकर उसे लागू किया जाए। इसी से संबंधित प्रधानमंत्री को संबोधित मांग पत्र डीएम का प्रतिनिधित्व कर रहे एसडीएम सदर विजय कुमार द्विवेदी को सौंपा गया।
इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष अयोध्या सतीश मौर्य ,जिला अध्यक्ष केके गुड्डू यादव ,महिला जिला अध्यक्ष सकीना बानो ,जिला प्रभारी अनीता वर्मा ,जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा जालिम यादव ,मुकेश यादव, तहसील अध्यक्ष रामनगर कन्हैयालाल रावत जिला उपाध्यक्ष छात्रसंघ चंदन यादव ,जिला उपाध्यक्ष अशोक यादव ,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष महेश यादव ,जिला कोषाध्यक्ष शुभम गुप्ता ,वरिष्ठ कार्यकर्ता राजू यादव, दिनेश  कुमार यादव, कौशल वर्मा ,दिनेश वर्मा ,ब्लॉक अध्यक्ष महिला मसौली अंजू देवी, विवेक यादव ,जिला अध्यक्ष विक्रांत सैनी, बड़े भाई नगर अध्यक्ष मोहम्मद इस्माइल, कैलाश रावत ,प्रमोद चैहान, ब्लॉक उपाध्यक्ष बंकी गौरी कश्यप गांधी नगर वार्ड अध्यक्ष देव कुमार कश्यप वार्ड उपाध्यक्ष गांधीनगर रुपेश कश्यप समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

cnindia
Author: cnindia

Leave a Comment

विज्ञापन

जरूर पढ़े

नवीनतम

Content Table