27/07/2024 10:04 am

www.cnindia.in

Search
Close this search box.

become an author

27/07/2024 10:04 am

Search
Close this search box.

भाकियू आजाद भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़ेगा बड़ा आंदोलन: सुनील यादव

बाराबंकी। आजाद भारतीय किसान यूनियन संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव ने अतुल सिंह को युवा जिला अध्यक्ष व प्रदेश सचिव का पद डीके यादव को जिला  जिला सचिव वा मोहम्मद शकील खान को प्रदेश सचिव इंतखान हुसैन को नगर सचिव आफताब अहमद को जिला सचिव प्रदीप चैधरी व अन्य चार लोगों को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराते हुए सभी को शपथ दिलाई।आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन के प्रति रात दिन एक कर तन मन धन से संगठन के लिए कार्य करना पड़ता है। किसी भी गरीब किसान मजदूर की कोई भी समस्या जनपद में किसी भी जगह पर हो आप हमें रात दिन कभी भी याद कर बुला सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनका संगठन हमेशा सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।प्रदेश अध्यक्ष ने जनपद के तमाम सरकारी विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार का हवाला देते हुए कहा कि उनका संगठन जारी भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन कर इसपर लगाम लगाने का प्रयास निरतंर करता रहेगा ताकि आवाम सहज रह सके। उन्होंने बताया कि उनका संगठन जल्द ही एआरटीओ कार्यालय, रजिस्ट्री विभाग सहित अन्य मुख्य सरकारी विभागों जिससे आवाम के जीवनचर्या पर फर्क पड़ता है शीर्घ ही बड़ा आंदोलन करेगा। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी को कंधे से कंधा मिलाकर शामिल रहना है। इस मौके पर दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

cnindia
Author: cnindia

Leave a Comment

विज्ञापन

जरूर पढ़े

नवीनतम

Content Table