27/07/2024 12:41 pm

www.cnindia.in

Search
Close this search box.

become an author

27/07/2024 12:41 pm

Search
Close this search box.

पूर्व राज्यसभा सांसद ने दी वैज्ञानिकों को बधाई

बाराबंकी। पूर्व  राज्यसभा सांसद वा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे डा. पी.एल.पुनिया  ने बुधवार को चन्द्रयान 3 की सफल लैडिंग के पश्चात् अपने जारी बयान में इसरो के वैज्ञानिको और कर्मचारियो को बधाई देते हुये कहा कि लगभग 615 करोड रूपये की लागत से बने और 14 जुलाई को आन्ध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से यात्रा शुरू करने वाले चन्द्रयान 3 ने 41 दिनो की अदभुत यात्रा के बाद हमारे चन्द्रयान 3 ने चांद के साउथ पोल पर सफल लैडिग कर विश्वपटल पर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। डॉ पुनिया ने कहा कि इस ऐतिहासिक कार्य सेें देश की 140 करोड जनता उत्साह और उर्जा से सराबोर है। इस सफलता के लिये भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस0 सोमनाथ मिशन मून के सफलता के कर्णधार चन्द्रयान 3 मिशन के परियोजना निदेशक वीर मुथवेल, एस उन्नीकुष्णन नायर, व उनकी टीम, एम0 शंकरन, रितु करिघल श्रीवास्तव, कल्पना के तथा इसरो के सभी वैज्ञानिको, कर्मचारियो के अथक परिश्रम को कोटि-कोटि साधुवाद एवं बधाई। आज हमारा देश साउथ पोल पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है और 200 अरब डालर के अंतरिक्ष बाजार में एक महत्वपूर्ण देश बन कर उभरा है। 1962 के बाद से हमारा देश अंतरिक्ष कार्यक्रम की नई ऊँचाईयो की छू रहा है। हमे भारत देश के वैज्ञानिको पर गर्व है। चन्द्रयान 3 की सफल लैडिंग पर इसरो वैज्ञानिको बधाई देने वालो में मुख्यरूप से तनुज पुनिया, मो0 मोहसिन, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, सरजू शर्मा, सिकन्दर अब्बास रिजवी, शबनम वारिस, विजयपाल गौतम, के0सी0 श्रीवास्तव, वीरेन्द्र प्रताप यादव, अजीत वर्मा, देवेन्द्र सिंह मोनू, अजय रावत इरफान कुरैशी आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

cnindia
Author: cnindia

Leave a Comment

विज्ञापन

जरूर पढ़े

नवीनतम

Content Table